Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट का आरोप- फेसबुक ही बेचती है आपका डाटा

नई दिल्ली। फेसबुक से डाटा चोरी के आरोपों में घिरी कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी के भूतपूर्व वाइस प्रेसिडेंट, स्टीव बैनन ने फेसबुक के बिजनेस मॉडल पर हमला बोलते हुए कहा कि फेसबुक ही पैसे के लिए लोगों के डाटा को बेचती है। बता दें कि स्टीव बैनन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख रणनीतिकार थे। आरोप है कि अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका ने 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डाटा चुराए थे।

कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट का आरोप- फेसबुक ही बेचती है आपका डाटा

फाइनेंसियल टाइम्स अखबार से बात करते हुए बैनन ने बताया, 'वे आपकी जानकारियों को फ्री में लेते हैं। वे उसे बेचते हैं और भारी मुनाफा कमाते हैं। इसी वजह से इन कंपनियों की ट्रेड वैल्यू इतनी ज्यादा है।' बैनन ने कहा कि ये कंपनिया सिर्फ एक एल्गोरिदम के जरिए लोगों के जीवन को नियंत्रित कर रही है।

हालांकि ये पूछे जाने पर ये क्या उनके कार्यकाल के दौरान कभी फेसबुक डाटा से चुनाव प्रचार को प्रभावित करने की कोशिश की गई है, बैनन ने कहा कि उन्हें याद नहीं है। उन्होंने ये भी दावा किया कि फेसबुक से डाटा चुरा कर चुनाव को प्रभावित करने में न ही वे और न ही कभी कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी शामिल रही है।

इंग्लैड के अखबार गार्जियन की एक रिपोर्ट में स्टीव बैनन ने कहा कि फेसबुक अपने डाटा को पूरे दुनिया में बेचती है और ये नई बात नहीं है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने भी बीते बुधवार को स्वीकार किया कि उनसे यूजर्स के डाटा को संभाल कर रखने में गलती हुई है जिसकी वजह से ये लीक हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+