फेसबुक एक बार फिर से छंटनी के लिए तैयार, 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी META
Meta Lay Off: Amazon डॉट कॉम, Microsoft और कई अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों ने कोरोना संकट खत्म होने के बाद मुनाफा घटने के चलते इस वर्ष हजारों नौकरियों में कटौती की है।

Image: Oneindia
मेटा एक बार फिर हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक की पैरेंट कंपनी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। मेटा ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि हम अपनी टीम में से लगभग 10,000 कर्मियों में कटौती कर सकते हैं और साथ ही लगभग 5,000 अतिरिक्त ओपन भर्तियों को भी बंद किए जाने की उम्मीद है।
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वह अपनी टीम का आकार घटाएगी और अपने टेक्नोलॉजी ग्रुप में अप्रैल के अंत में और लोगों को नौकरी से निकालेगी। मई के अंत में बिजनेस ग्रुप में से लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस छंटनी से कंपनी 3 से 5 बिलियन डॉलर बचा पाएगी।
जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भेजा संदेश
मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम करने जा रही है। जुकरबर्ग ने कहा ये वो समय है जिसकी आपको उम्मीद करनी चाहिए। जुकरबर्ग ने कहा कि हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है। हमारी सफलता का हिस्सा रहे प्रतिभाशाली और जुनूनी सहयोगियों को अलविदा कहना होगा।
और कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी
जुकरबर्ग ने कहा कि अगले कुछ महीने में वे कम प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को रद्द करने, भर्ती कम करने जैसी चीजों पर काम करेंगे।कर्मचारियों को एक मैसेज में उन्होंने कहा, "हम अपनी टीम में से लगभग 10,000 कर्मियों में कटौती करने और लगभग 5,000 अतिरिक्त ओपन भर्तियों को भी बंद करने की उम्मीद करते हैं।"
Recommended Video
नवंबर में भी हुई थी छंटनी
कंपनी ने पिछले साल फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी प्लेटफार्मों से लगभग 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिससे 11,000 लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2022 तक मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम कर रहे थे। मेटा के फैसले से अब कंपनी में कर्मचारियों की संख्या लगभग 65,000 हो जाएगी। आपको बता दें कि टेक इंडस्ट्री द्वारा 2022 से ही छंटनी का दौर शुरू है। अब तक हजारों कर्मचारियों की जॉब जा चुकी है। अल्फाबेट, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर जैसी कई टेक जायंट ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाला है।












Click it and Unblock the Notifications