फेसबुक ने हैकिंग से किया इनकार तो जुकरबर्ग का ही फोन नंबर वायरल, 53 करोड़ अकाउंट हैक

फेसबुक के 50 करोड़ यूजर्स के अकाउंट से निजी जानकारियां लीक हो गई हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के का भी अकाउंट हैक कर फोन नंबर लीक कर दिया गया।

कैलिफोर्निया: फेसबुक लगातार इनकार करता रहा कि उसके 50 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां लीक नहीं हुई हैं, लेकिन रिपोर्ट आई है कि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का प्राइवेट फोन नंबर भी फेसबुक से लीक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग का फोन नंबर के साथ साथ कई निजी जानकारियां भी लीक हो गई हैं। पहले फेसबुक ने कहा था कि डेटा लीक की जो बात की गई है वो पुरानी रिपोर्ट है, लेकिन अब कई विशेषज्ञों ने कहा है कि मार्क जुकरबर्ग का प्राइवेट फोन नंबर जो लीक हुआ है क्या हम उसपर फोनकर जुकरबर्ग से ही सच्चाई जान लें?

जुकरबर्ग की जानकारियां लीक

जुकरबर्ग की जानकारियां लीक

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर डेव वाकर ने गावा कि है कि फेसबुक के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हो गई हैं। जिसमें मार्क जुकगबर्ग का भी कॉन्टेक्ट नंबर और दूसरी जानकारियां हैं। अमेरिका के 3.2 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां फेसबुक से लीक हुई हैं, जिनमें एक नाम मार्क जुकरबर्ग का भी है। दरअसल, एलोन गल जो हडसन साइबर क्राइम इंटेलीजेंस के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं, उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि फेसबुक के 53 करोड़ 30 लाख से ज्यादा यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हो गई हैं। जिसके बाद फेसबुक की तरफ से कहा गया कि ये जानकारी सितंबर 2019 की है। लेकिन, सवाल उठ रहे हैं कि जब मार्क जुकरबर्ग की भी निजी जानकारियां लीक हो गई हैं, तो फिर फेसबुक क्या सफाई देगा?

फेसबुक पर खुलासा

फेसबुक पर खुलासा

साइबर एक्सपर्ट्स ने कहा है कि फेसबुक के 53 करोड़ यूजर्स के अकाउंट से निजी जानकारियां निकाल कर पहले उसे बेचने की कोशिश की गई है। लेकिन उससे पहले ही इसका खुलासा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक एक हैकिंग फोरम के पास 53 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां मौजूद हैं। साथ ही पाया गया है कि हैकर ने कई फोन नंबर और निजी जानकारियां फ्री में बांटनी शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स ने कहा है कि 106 देशों के 53 करोड़ से ज्यादा लोगों की निजी जानकारियां फेसबुक से चुराई गई हैं और उन्हें एक जगह स्टोर करके रखा गया है। वहीं, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत के करीब 60 लाख फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां भी चुराई गई हैं।

डाटा बेचने की कोशिश

डाटा बेचने की कोशिश

रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की निजी जानकारियां हैक करने के बाद उसे बेचने की कोशिश की, जिसके बाद एलोन गैल ने इसको लेकर ट्वीट किया है। एलोन गैल ने दावा किया है कि हैकर्स ने अमेरिका के 3.2 करोड़ यूजर्स और फ्रांस के 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की निजी जानकारियां, उनका एड्रेस, फोन नंबर, उनका रिलेशिनशिप स्टेटस और उनका डेट ऑफ बर्थ बेचने की कोशिश की है। इसके अलावा भी कई और निजी जानकारियां शामिल हैं, जिन्हें बेचने की कोशिश की गई है। फेसबुक पर लोगों की सुरक्षा के साथ पहली बार खिलवाड़ नहीं किया गया है। इससे पहले साल 2016 में एक ब्रिटिश कंसलटेन्सी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका ने राजनीतिक विज्ञापनों के लिए लाखों फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां लीक कर दीं थी, जिसके बाद फेसबुक को कानूनी कटघड़े में भी खड़ा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+