फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को 13 साल बाद मिली डिग्री, जानिए वजह...
साल 2002 में जकरबर्ग ने हॉर्वर्ड कॉलेज में एडिमिशन लिया था लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। उन्होंने अपना डिग्री कोर्स भी पूरा नहीं किया।
नई दिल्ली। फेसबुक फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग को हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ने मानद डिग्री प्रदान की है। करीब 13 साल बाद जकरबर्ग को मानद डिग्री से नवाजा गया। इस मौके पर फेसबुक के सीईओ ने कहा कि मां, मैं हमेशा आपसे कहता था कि मैं यहां वापस आउंगा और अपनी डिग्री लेकर जाऊंगा।
हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ने जुकरबर्ग को दी मानद डिग्री

करीब 13 साल बाद हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ने जुकरबर्ग को दी मानद डिग्री
करीब 13 साल बाद मार्क जुकरबर्ग को हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी ने मानद डिग्री सम्मानित किया। साल 2002 में जुकरबर्ग ने हॉर्वर्ड कॉलेज में एडिमिशन लिया था लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। उन्होंने अपना डिग्री कोर्स भी पूरा नहीं किया। इसकी वजह यही थी कि उस समय उनका पूरा फोकस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जा टिका था। वो पूरी तरह से फेसबुक को प्रचारित प्रसारित करने की कवायद में जुट गए थे। इसी वजह से उन्होंने अपना कोर्स पूरा नहीं किया।

2002 में हॉर्वर्ड कॉलेज में लिया था एडमिशन
33 साल के अरबपति मार्क जुकरबर्ग करीब 13 साल बाद जब हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे तो उन्होंने यहां बिताए अपने दिनों को याद किया। फेसबुक फाउंडर ने बताया कि 2004 में उन्होंने हॉर्वर्ड में ही रहने के दौरान फेसबुक लॉन्च किया था। उस समय इसे द फेसबुक कहते थे।

जुकरबर्ग ने कोर्स खत्म होने से पहले ही छोड़ दिया विश्वविद्यालय
मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि हॉर्वर्ड में ही उनकी पत्नी प्रिशिला चैन से उनकी पहली मुलाकात हुई थी और बाद में उन्होंने शादी कर ली। फेसबुक लॉन्च होने के बाद उन्हें ज्यादा वक्त इस पर देना पड़ा, जिसकी वजह से वो अपना कोर्स खत्म नहीं कर सके। ऐसे में हॉर्वर्ड न उन्हें मानद उपाधि दी है।

पत्नी प्रिशिला से जुकरबर्ग की मुलाकात यहीं हुई
जुकरबर्ग ने हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में अपने छात्रावास के उस कमरे में गए जहां वो रहते थे। उन्होंने इसका 24 मिनट लंबा फेसबुक लाइव वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि मैं उस जगह पर खड़ा हूं जहां 13 साल पहले मैं था। यहां रहने के दौरान मेरी जिंदगी में कई खास बातें हुई।

जुकरबर्ग ने पुराने दिनों को किया याद
जुकरबर्ग ने कहा कि मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मेरे पास डिग्री जरूर होगी। आखिरकार मुझे डिग्री मिल ही गई। फेसबुक फाउंडर और सीईओ जुकरबर्ग के हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में बिताए गए समय की लाइवस्ट्रीमिंग उनके फेसबुक पेज और हॉर्वर्ड की वेबसाइट पर मौजूद है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications