फेसबुक कर्मचारी ने यूजर के पर्सनल डेटा में लगाई सेंध, नौकरी से निकाला गया
कैलिफोर्निया: फेसबुक यूज करने से डेटा लीक होने की खबरों ने यूजर्स को काफी परेशान किया था और लोगों ने अपना फेसबुक अकाउंट तक डिलीट करना शुरू कर दिया था। इस विवाद के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की काफी किरकिरी हुई थी। फेसबुक अभी भी ऐसे विवादों से नहीं उबर पाया है। गुरुवार को फेसबुक ने अपने एक कर्मचारी को यूजर की निजी जानकारी तक पहुंचने के लिए मैचमेकिंग ऐप टिंडर पर ब्रैगिंग करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया।

यह घटना तब सामने आई है जब फेसबुक को डेटा प्राइवेसी के बारे में वैश्विक चिंताओं का सामना करता है, इसमें कांग्रेस का मामला भी शामिल है जिसमें सीईओ मार्क जकरबर्ग ने सफाई दी थी।
एक ट्विटर यूजर ने बुधवार को टिंडर के कंवर्सेशन स्क्रीन शॉट्स के साथ पोस्ट किये और आरोप लगाया कि फेसबुक सेक्युरिटी इंजीनियर इसका महिलाओं के खिलाफ गलत इस्तेमाल कर रहा है।
फेसबुक के चीफ सेक्युरिटी अफसर एलेक्स स्टेमस ने कहा कि मामले की तुरंत जाँच की गई और कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिये इस प्रकार के मामलों पर नजर रखती है।












Click it and Unblock the Notifications