फेसबुक ने तालिबान को बताया आतंकी संगठन, समर्थन करने वाले कंटेंट भी किए बैन
फेसबुक ने तालिबान को बताया आतंकी संगठन, समर्थन करने वाले कंटेंट भी किए बैन
नई दिल्ली, 17 अगस्त: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर तालिबन को आतंकवादी समूह के रूप में नामित किया है। इसके अलावा फेसबुक ने तालिबन के कंटेंट को भी प्रतिबंध लगा दिया है। फेसबुक ने यह फैसला तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किए जाने के बाद लिया है। फेसबुक तालिबान को प्रमोट करने वाले कंटेंट को भी तेजी से अपने प्लेटफॉर्म से हटा रहा है। फेसबुक इंक के एक एग्जीक्यूटिव ने यह भी कहा है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म से सक्रिय रूप से तालिबान को प्रमोट करने वाले कंटेंट को तेजी से हटाने का काम कर रही है।

तालिबान अब भी कर रहे हैं व्हाट्सएप का इस्तेमाल
फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर तालिबन को आतंकवादी समूह के रूप में नामित तो कर दिया है लेकिन तालिबान के सदस्यों ने कथित तौर पर फेसबुक की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप का इस्तेमाल अफगानियों के साथ सीधे संवाद करने के लिए जारी रखा है। जबकि फेसबुक ने इसे खतरनाक संगठनों के खिलाफ नियमों के तहत प्रतिबंधित कर दिया है।

फेसबुक ने कहा- हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं
फेसबुक इंक (एफबी.ओ) के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी देश में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। फेसबुक ने कहा, हम व्हाट्सएप के उपयोग किए जाने पर भी नजर बनाए हुए हैं। अगर हमें लगेगा कि किसी खाते को ब्लॉक करना है या उसपर कार्रवाई करनी है तो वह भी करेंगे।
फेसबुक के फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि तालिबान कंपनी की खतरनाक संगठनों की लिस्ट में है। इसलिए हम समूह को बढ़ावा देने या उसका प्रतिनिधित्व करने वाली किसी भी सामग्री पर बैन लगा रहे हैं।

जानें अफगानिस्ता में क्या चल रहा है?
तालिबान ने काबुल की राजधानी पर कब्जा करने के बाज हजारों लोग अफगानिस्तान से भागने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि तालिबान अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा है कि वे शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संबंध चाहते हैं और उन्होंने अफगानों की रक्षा करने का वादा किया है। वहीं अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाएंगे। अमेरिका ने सोमवार को ये भी कहा है कि हम हवाईअड्डे को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। वहीं अमेरिकी नागरिकों और साथ में स्थानीय कर्मचारियों को बचाने के लिए भी हम कदम उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications