फेसबुक ने बनाई 'सीक्रेट पुलिस', भारतीय मूल की सोनिया आहूजा बनीं चीफ
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपनी जानकारियों को प्रेस में लीक करने वाले अधिकारियों का पता लगाने के लिए एक सीक्रेट पुलिस का गठन किया है। फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने इस सीक्रेट पुलिस की जिम्मेदारी भारतीय मूल की महिला सोनिया आहूजा को सौंपी है। अब सोनिया आहूजा फेसबुक की जानकारियों को लीक करने वालों को पकड़ कर उन्हें दंडित करेंगी।

बता दें कि मार्क जकरबर्ग हर हफ्ते अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक करते हैं। इस बैठक में जकरबर्ग फेसबुक और उसके अन्य उत्पादों से जुड़ी रणनीति और तकनीक पर बात करते हैं। बीते कई महीनों से इस मीटिंग की हर जानकारी मीडिया में लीक हो जा रही थी जिससे जकरबर्ग परेशान थे।
जकरबर्ग ने पहले अपने स्तर इस जानकारी को मीडिया में लीक करने वाले का पता लगाने की कोशिश की लेकिन जब वो फेल हो गए तो उन्होंने इसका पता लगाने के लिए एक सीक्रेट पुलिस का गठन किया है। भारतीय मूल की सोनिया आहूजा इस सीक्रेट पुलिस टीम का नेतृत्व करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications