सिर्फ एक ही दिन में फेसबुक पर एक बिलियन यूजर्स ने किया लॉग इन

कैलिफोर्निया। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने मील का एक नया पत्‍थर कायम किया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग ने इस बात का ऐलान किया है कि उनकी सोशल मीडिया साइट ने एक दिन में ही एक बिलियन यूजर्स का नया रिकॉर्ड बनाया है।

mark-zukerberg

फेसबुक की शुरुआत चार फरवरी 2004 को हुई थी और यह नया रिकॉर्ड कंपनी के लिए पहला बड़ा एतिहासिक पल लेकर आया है।

जुकेरबर्ग की ओर से फेसबुक पर एक पोस्‍ट की गई है। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है कि सोमवार को इस धरती पर मौजूद हर सात में से एक व्‍यक्ति फेसबुक पर लॉगइन कर अपने परिवार और दोस्‍तो से कनेक्‍ट हुआ।

जुकेरबर्ग के मुताबिक यह पहली बार है जब कंपनी ने इस आंकड़ें को छुआ है। मार्क ने अपने साथियों और फैंस को कहा है कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है। वहीं फेसबुक की ओर से इस नए एतिहासिक पल को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है।

जुकेरबर्ग की मानें तो वह इस पल को लेकर काफी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। मार्क कहते हैं कि आपस में एक दूसरे से जुड़ी हुई दुनिया ही एक बेहतर जगह है जहां पर आप चैन से रह सकते हैं।

हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह कौन सा सोर्स है जिसके जरिए फेसबुक को इतनी बड़ी मात्रा में नए यूजर्स मिले। मार्क ने फेसबुक के साथ जुड़ने वाले हर व्‍यक्ति का शुक्रिया अदा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+