अंतरिक्ष में घूमने का सपना अब होगा पूरा, इस बड़ी कंपनी को मिली मंजूरी, देने होंगे इतने रुपए
वाशिंगटन, जून 25: अब अंतरिक्ष में सैर-सपाटा करने का सपना हकीकत होने वाला है। यानी की अब लोग अंतरिक्ष में घूम सकेंगे और वहां के दृश्यों को मजा उठा पाएंगे क्योंकि अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन की स्पेसशिप कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक को टेकऑफ के लिए मंजूरी मिल गई है। अंतरिक्ष यान कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक ने शुक्रवार को बताया कि उसे अमेरिकी विमानन सुरक्षा नियामक (FAA) से लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले के बाद नए और महंगे अंतरिक्ष पर्यटन क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बढ़ेगा।

स्पेस टूरिज्म में एक्टिव 3 बड़ी कंपनियां
इस हरी झंडी के बाद स्पेस टूरिज्म का एक नया सेक्टर डेवलप हो जाएगा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की मंजूरी ब्रैनसन के लिए एक ऐसे समय पर आई है, जब स्पेस की दौड़ में दुनिया के सबसे अमीर अरबपति और अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन और टेस्ला बॉस एलोन मस्क के स्पेसएक्स भी इस सेक्टर में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। स्पेस टूरिज्म में एक्टिव तीनों कंपनियां एक दूसरी की कड़ी प्रतिद्वंदी मानी जा रहा थी, लेकिन इस बीच वर्जिन गैलेक्टिक ने बाजी मार ली।

गैलेक्टिक कंपनी के शेयरों में भी भारी उछाल
रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक एक तरफ बेजोस, ब्रैनसन और मस्क अपने रॉकेट स्टार्टअप्स पर अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के शेयर इस साल दोगुने से अधिक कीमत के बाद फरवरी से सबसे ज्यादा 40 फीसदी बढ़कर 56.40 डॉलर हो गए हैं। ब्रैनसन जो अपने प्रतिद्वंद्वी अरबपति बेजोस को हराने के लिए अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। उनके सफल परीक्षण के ठीक एक महीने बाद हरी झंडी मिली गई है।

करोड़ों में होगी स्पेसशिप की टिकट
बता दें कि वर्जिन गेलेक्टिक ने पिछले महीने मई में न्यू मैक्सिको में अपने नए होम पोर्ट से अपनी पहली मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान पूरी की। छह यात्रियों की क्षमता वाला स्पेसशिप टू क्राफ्ट अपने दो पायलटों के साथ सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा। वहीं कंपनी ने कहा है कि उसके पास 90 मिनट की उड़ानों के लिए 600 से अधिक रिजर्वेशन हैं। जिसकी कीमत 250,000 डॉलर प्रति टिकट है। वहीं अगर भारतीय रुपयों में बात करें तो कीमत करीब (1,85,55,425 रुपए ) होगी।

इस गर्मी में होगा क्रू टेस्ट फ्लाइट
वहीं एफएए की ओर से जारी की गई शुक्रवार को स्वीकृति के बाद वर्जिन गैलक्टिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माइकल कॉलग्लेजर ने एक बयान में कहा कि एफएए से मंजूरी मिलने से क्रू युक्त फ्लाइट के परीक्षण के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम इस समर में अपनी पहली पूरी तरह से क्रू टेस्ट फ्लाइट की ओर बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications