Bangladesh Row: 'दुर्गापूजा मनाई तो अच्छा नहीं होगा', बांग्लादेश में हिंदुओं को सरेआम धमकी
बांग्लादेश में जिस तरह से हाल ही में तख्ता पलट हुआ और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा उसके बाद यहां के हालात ठीक नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने जिस तरह से हिंदुओं को निशाना बनाया, उसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू सुरक्षित हैं।
चरमपंथी इस्लामी संगठन ने जिस तरह से आगामी दुर्गा पूजा से पहले फरमान जारी किया, उससे तो यह बिल्कुल नहीं लग रहा है कि बांग्लादेश में हालात सामान्य हैं और अल्पसंख्यक हिंदू यहां सुरक्षित हैं।

ढाका के सेक्टर 13 में, एक चरमपंथी इस्लामी संगठन, इंसाफ कीमकरी छात्र-जनता ने दुर्गा पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया है। अपने कट्टरपंथी रुख के लिए जाना जाने वाले इस संगठन ने खुले तौर पर कहा है कि वह दुर्गा पूजा के लिए स्थानीय खेल के मैदान का इस्तेमाल नहीं होने देगा।
खुली चेतावनी
बांग्लादेश में कई सालों से यहां दुर्गा पूजा उत्सव की यह प्रथा चली आ रही है। लेकिन इस बार कट्टरवादी संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को उनके सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दुर्गा पूजा के खुलेआम जश्न मनाने के खिलाफ स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है।
यह चेतावनी कट्टरपंथी इस्लामी गुटों की ओर से आई है, जिसमें इंसाफ कीमकरी छात्र और आम जनता भी शामिल है। इन लोगों ने हिंदुओं को त्योहार से जुड़ी किसी भी तरह की मूर्ति पूजा या विसर्जन अनुष्ठान में शामिल होने से आगाह किया है।
मूर्ति पूजा नहीं करेंगे बर्दाश्त
कट्टरपंथी संगठन ने खुले तौर पर चेतावनी दी है कि सड़क पर किसी भी रह की पूजा, पानी में मूर्ति विसर्जन, मूर्ति पूजा आदि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन लोगों ने 16 सूत्रीय पत्र यहां बांटा जिसमे इससे पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में कहा गया है।
दुर्गा पूजा को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने का भी ये लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है ये पर्व मुस्लिम समाज के लिए समस्या खड़ी करते हैं और इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों को मुसलमानों को समर्थन नहीं करना चाहिए।
इन लोगों ने मांग की है कि बांग्लादेश की खास जमीनों पर बनाए गए मंदिरों को हटाया जाए। साथ ही इन लोगों ने बैनर में हिंदुओं को बांग्लादेश विरोधी कहते हुए उनसे बांग्लादेश के प्रति अपनी देशभक्ति भी साबित करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications