अमेरिका के टेक्सस में बड़ा विस्फोट, मीलों तक धमाके की आवाज

टेक्सस। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में बड़ा विस्फोट हुआ है, जिसके चलते हर तरह हड़कंप मच गया। यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 4.25 बजे 4500 ब्लॉक ऑफ जेसनर रोड पर हुई है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह विस्फोट किस वजह से हुआ है। लेकिन विस्फोट के बाद इलाके में आग की लपटे देखी जा सकती हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं जो आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों के आने पर रोक लगा दी है।

Recommended Video

    USA के Houston में जोरदार Blast, दो लोग हुए घायल | Oneindia Hindi
    blast

    ह्यूस्टन पुलिस चीफ ने बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है। यह विस्फोट इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में हुआ है। विस्फोट के धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की वजह से आस पास की बिल्डिंग में भी झटका महसूस किया गया। ह्यूस्टन पुलिस की ओर से ट्वीट करके कहा गया वह हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं और इलाके को खाली कराया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+