रियो ओलंपिक में साइकलिंग ट्रैक के पास हुआ धमाका, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है रियो डी जेनेरियो से, जहां इस वक्त खेलों का महाकुंभ यानी ओलंपिक 2016 का आयोजन हो रहा है। समाचार एजेंसियों के हवाले से खबर मिल रही है कि यहां बम धमाके हुए हैं। हालांकि, इसके चलते किसी तरह की भगदड़ मचने या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। खबर है कि साइकलिंग ट्रैक के पास एक संदिग्ध पैकेट मिला था जिसे पुलिस ने इस नियंत्रित धमाके से उड़ाया है। रियो ओलंपिक 2016: भारतीय उम्मीद को तगड़ा झटका, पदक की दावेदार पेस-बोपन्ना पहले ही राउंड में बाहर

explosion near rio olymmpics site

इस धमाके के बाद वहां पुलिस की पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। विस्फोट की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इस धमाके की आवाज के अलावा रियो में ही लूट की दो अलग वारदातें सामने आई हैं। इसमें पु​लिस ने दो लोगों को मार गिराया है।

यह घटना ओलिंपिक सायकलिंग कोर्स की फिनिश लाइन से कुछ दूरी पर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है। पुलिस अधिकारी और जांच दल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां बहुत ज़ोर धमाके की आवाज़ सुनी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+