अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंत्रालय की बिल्डिंग पर आतंकी हमला
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंरिक मंत्रालय पर हमला हुआ है। मंत्रालय के पास दो कारों में ब्लास्ट हुआ है। बुधवार को हुए इस ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। आतंकियों ने बिल्डिंग में दाखिल होने की कोशिश की।
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंरिक मंत्रालय पर हमला हुआ है। मंत्रालय के पास दो कारों में ब्लास्ट हुआ है। बुधवार को हुए इस ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। आतंकियों ने बिल्डिंग में दाखिल होने की कोशिश की और सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया है कि इस हमले में कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट बिल्डिंग के एकदम करीब हुआ है और आतंकियों ने बिल्डिंग में दाखिल होने की कोशिश की है। मंत्रालय के कर्मी अंदर फंसे हुए और उन्हें निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। हमले में अभी तक एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबरें हैं।













Click it and Unblock the Notifications