Turkey: तुर्की में मिसाइल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, इमारत गिरी, पांच लोगों की मौत
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के परिजनों का जमावड़ा लग गया।
तुर्की में शनिवार को एक विस्फोटक संयंत्र में हुए धमाके में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई है। फैक्ट्री में विस्फोटक और रॉकेट बनाए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक इस धमाके में इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें लोग दबकर मर गए।
राजधानी अंकारा के गर्वनर वासिप साहिन ने मीडिया से बताया कि सरकारी स्वामित्व वाली मैकेनिकल एंड केमिकल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन के परिसर में सुबह करीब 8:45 बजे विस्फोट हुआ।

मेयर साहिन ने कहा कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि डायनामाइट के उत्पादन के दौरान रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा कि ये धमाका कैसे हुआ है इसे लेकर पुलिस ने एक औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
अंकारा में स्थानीय एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि विस्फोट से आसपास के इलाकों में दुकान और घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। इस धमाके के बाद कई लोग अपने परिचितों का हाल जानने को संयंत्र के पास जमा हो गए हैं। फिलहाल किसी भी श्रमिक के फैक्ट्री के अंदर नहीं फंसे होने की सूचना है।
NEW: A blast at a Turkey military explosives factory killed five people
READ: https://t.co/CjYgAALBt4pic.twitter.com/BA3s9wZ9BE
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) June 10, 2023
तुर्की में हाल ही में हुई ऐसी घटनाएं
बीते साल तुर्की के एक रेस्टोरेंट में 30 दिसंबर को विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसका कारण गैस रिसाव के कारण हुआ विस्फोट बताया गया।
दिसंबर में ही तुर्की में एक कोयला खदान में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 40 लोगों की मौत हुई थी। यह घटना काला सागर के किनारे बसे बार्टिन के अमासरा शहर की सरकारी टीटीके अमासरा मुसेसे मुदुर्लुगु खदान में हुआ था।
इससे पहले साल 2014 में सोमा शहर में एक कोयला खदान के अंदर आग लगने से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications