Gautam Adani अब बनाएंगे ड्रोन और मिसाइल.. डिफेंस सेक्टर में बादशाहत बनाने UAE की कंपनी से बिग डील
Gautam Adani Defence Deal: भारत के मशहूर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की अडानी ग्रुप अब मिसाइल और ड्रोन निर्माण में कूद पड़ी है, जो भारत के लिए बहुत बड़ी खबर है।
अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर का लाभ उठाने के लिए एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बनाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शीर्ष एडवांस टेक्नोलॉजी कंपनी EDGE ग्रुप के साथ एक बड़ा समझौता किया है।

अडानी एयरोस्पेस, अडानी एंटरप्राइजेज की एक शाखा है और इस समझौते के तहत अडानी एयरोस्पेस और EDGE ग्रुप मिलकर सेना के लिए एडवांस ड्रोन और मिसाइलों का निर्माण करेगी। मंगलवार को अडानी ग्रुप ने इस समझौते को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
डिफेंस सेक्टर में अडानी का बड़ा धमाका
अडानी ग्रुप की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, कि अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एज ग्रुप मिलकर एडवांस हथियारों का निर्माण करेगी, इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और साइबर सिस्टम डेवलपमेंट के लिए भी दोनों कंपनियों ने मिलकर काम करने का फैसला किया है।
इस समझौते के तहत मिसाइल और हथियारों का निर्माण होगा, जिसमें हवाई, सतह, पैदल सेना, गोला-बारूद और वायु रक्षा उत्पाद, मानव रहित हवाई प्रणाली (यूएएस), लोइटरिंग म्यूनिशन, काउंटर ड्रोन सिस्टम, मानव रहित ग्राउंड वाहन (यूजीवी), साथ ही इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) और साइबर तकनीक शामिल हैं।
इस समझौते के तहत भारत और संयुक्त अरब अमीरात में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सुविधाएं स्थापित करने, रक्षा और एयरोस्पेस समाधानों के विकास, उत्पादन और रखरखाव सुविधाएं स्थापित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
डिफेंस डील पर क्या बोले CEO?
अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा, कि "हमारा सहयोग रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में एक नए युग की शुरुआत करता है, जो तकनीकी कौशल को आगे बढ़ाने और भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है।"
एज ग्रुप ने डिफेंस डील पर क्या कहा?
वहीं, एज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हमाद अल मारार ने कहा, कि "हम नई टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने और एडवांस सैन्य उपकरणों और रक्षा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए अदानी डिफेंस और एज के बीच संयुक्त मंच स्थापित करने के इच्छुक हैं।"
हमाद अल मारार ने इस समझौते को लेकर आगे कहा, कि "अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के साथ हमारा समझौता एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो भारत के रक्षा उद्योग के भीतर हमारे संबंधों को मजबूत करता है और यूएई-भारत सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"
उन्होंने आगे कहा, कि "यह समझौता हमारे ग्राहकों को बाजार में सबसे एडवांस और सोफिस्टिकेड प्रोडक्ट लाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और यूएई, वैश्विक निर्यात क्षमता का लाभ उठाता चाहता है। हम नई तकनीकों को आगे बढ़ाने और उन्नत सैन्य उपकरणों और रक्षा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए अडानी डिफेंस और एज ग्रुप के बीच संयुक्त मंच स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं।"












Click it and Unblock the Notifications