म्‍यांमार को मिला नया राष्‍ट्रपति तो पुराने राष्‍ट्रपति बन गए संन्‍यासी

यंगून। म्यांमार में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के तहत आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने देश का शासन संभाल लिया है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि इस देश के पूर्व राष्ट्रपति थेन सेन बौद्ध संन्यासी बन गए।

Thein-Sein-myanmar-monk

म्‍यांमार के सूचना मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया है कि सेना के पूर्व जनरल थेन सेन ने सोमवार को विधिवत दीक्षा ली। वह म्यांमार पर पांच साल तक शासन कर चुके हैं।

इस फेसबुक पोस्ट के साथ सेन की तस्वीर भी है, जिसमें वह सिर मुड़ाए और भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। इस पोस्ट में कहा गया है कि थेन सेन अब पांच दिन मंडाले के पास पहाड़ी शहर पाइन ओ ल्विन के बाहर धम्म दिपाती बौद्ध मठ में बिताएंगे।

बौद्ध धर्मावलंबी बहुल इस देश में बौद्ध मठों में अस्थायी तौर पर योगदान देना आम है। सेन का राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल इसी वर्ष 30 मार्च को खत्म हो गया और लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हतिन क्याव ने राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।

पिछले साल नवंबर में म्यांमार में हुए आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद एनएलडी सत्ता में आई है। हतिन को सू की का बेहद करीबी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+