'बेड शेयर करने के लिए किया मजबूर', Meta की पूर्व डायरेक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Meta: सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) के पूर्व कार्यकारी अधिकारी और व्हिसलब्लोअर सारा विंन विलियम्स (Sarah Wynn Williams) ने अपनी नई किताब 'Careless People: A Cautionary Tale of Power, Greed, and Lost Idealism' में कंपनी के अंदर चल रही गड़बड़ियों का खुलासा किया है।
इस किताब में उन्होंने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग (Sheryl Sandberg) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में यौन उत्पीड़न, अनुशासनहीनता और चीन की सरकार के साथ कथित सांठगांठ शामिल हैं।

मेटा ने आरोपों को बताया गलत
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विलियम्स के इन दावों पर मेटा ने प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें "झूठे आरोप" बताया और कहा कि वे एक "कार्यकर्ता" के बयान से ज्यादा कुछ नहीं हैं। कंपनी का कहना है कि ये आरोप निराधार हैं और इनका कोई ठोस प्रमाण नहीं है।
ये भी पढ़ें: 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा, छंटनी की तैयारी में Meta, जानिए क्या है पूरा मामला
सैंडबर्ग पर लगाए व्यक्तिगत आरोप
विलियम्स ने अपनी किताब में दावा किया कि जब वह गर्भवती थीं, तब शेरिल सैंडबर्ग ने उन्हें एक प्राइवेट जेट में एक ही बिस्तर साझा करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। जब उन्होंने इनकार किया, तो सैंडबर्ग नाराज हो गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान सैंडबर्ग ने उनसे अपने बॉस के लिए "बात करने के बिंदु" (talking points) तैयार करवाए।
इसके अलावा, किताब में कहा गया है कि सैंडबर्ग ने यूरोप यात्रा के दौरान खुद और अपनी असिस्टेंट के लिए 13,000 डॉलर (लगभग 11.35 लाख रुपये) के लिंजरी (Lingerie) खरीदे। साथ ही, उन्होंने अपनी असिस्टेंट के साथ एक-दूसरे के बाल सहलाने और एक-दूसरे की गोद में सोने जैसी गतिविधियां कीं।
जुकरबर्ग और चीन के साथ संबंधों का दावा
विलियम्स ने यह भी दावा किया कि मार्क जुकरबर्ग चीन सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे थे और यहां तक कि बीजिंग को फेसबुक यूजर डेटा देने के बारे में भी सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि फेसबुक चीन में अपनी सेवाओं को स्थापित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था।
किताब में यह भी उल्लेख किया गया है कि जुकरबर्ग इस बात पर भी सहमत हो गए थे कि चीन में वायरल पोस्ट को तब तक छिपाया जाएगा, जब तक कि उसे सरकार की मंजूरी न मिल जाए। हालांकि, मेटा ने इन दावों का खंडन किया और BBC को दिए एक बयान में कहा कि कंपनी ने चीन में सेवाएं शुरू करने को लेकर कई विकल्पों पर विचार किया था, लेकिन अंततः इसे आगे नहीं बढ़ाया।
जुकरबर्ग के अजीब व्यवहार पर भी खुलासा
विलियम्स ने अपनी किताब में जुकरबर्ग की निजी आदतों को भी उजागर किया। उन्होंने लिखा कि जुकरबर्ग दोपहर से पहले नहीं उठते थे और उन्हें बोर्ड गेम हारना बिल्कुल पसंद नहीं था। विलियम्स ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि आपको उन्हें जीतने देना होता है। मैं थोड़ी भोली थी।"
कंपनी की छवि पर असर
इस किताब के सामने आने के बाद मेटा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। हालांकि, कंपनी ने सभी आरोपों को नकार दिया है, लेकिन यह किताब मेटा की कार्यसंस्कृति और उसके शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
ये भी पढ़ें: Jobs in Facebook: छंटनी के बीच Meta ने भारत में किया नौकरी का ऐलान! बेंगलुरु ऑफिस में निकली भर्ती, देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications