अपने पिता के नाम से नफरत करता है चीन का ये पूर्व राष्‍ट्रपति

बीजिंग। जियांग जेमिन 1993 से 2003 तक चीन के राष्‍ट्रपति पद आसीन रहे। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटली बिहारी वाजपेयी के साथ जेमिन की कई मुलाकातें हुईं। इन मुलाकातों से जुड़े अलग-अलग किस्‍से हैं। उनकी बात कभी और करेंगे, आज जिस कहानी का जिक्र हम कर रहे हैं, वो जियांग जेमिन के पिता से जुड़ी हुई। चीन के पूर्व राष्‍ट्रपति जियांग जेमिन कभी अपने पिता का नाम नहीं लेते। वह उनसे नफरत करते हैं। आखिर इस पूर्व चीनी राष्‍ट्रपति को क्‍यों है अपने ही पिता से नफरत, बताते हैं आपको पूरी कहानी।

चाचा थे देश के हीरो और पिता खलनायक

चाचा थे देश के हीरो और पिता खलनायक

जियांग जेमिन के दादा पेशे से डॉक्‍टर थे, उनके 7 बच्‍चे थे। जेमिन का पिता का नाम था शिजुन और उनके चाचा का नाम था जियांग शिहोहू। वह दूसरे विश्‍वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध लड़े थे। चीन में जेमिन के चाचा का काफी सम्‍मान है। लोग उन्‍हें नेशनल हीरो के तौर पर याद करते हैं। जियांग की दो बेटियां थीं, पर कोई बेटा नहीं था, इसलिए उनकी पत्‍नी ने जियांग जेमिन को गोद ले लिया था।

पिता ने की थी देश के साथ गद्दारी

पिता ने की थी देश के साथ गद्दारी

जियांग जेमिन के पिता ने देश को धोखा दिया था। उनके बारे में कहा जाता है कि वह वांग जिंगवेई के साथ जुड़े थे। यह चीनी नेता एंटी कम्‍युनिस्‍ट माना जाता था और जापान समर्थक। जियांग जेमिन के पिता के इनसे करीबी रिश्‍ते थे। यही कारण रहा कि जियांग जेमिन ने कभी अपने पिता का नाम जुबान से नहीं लिया। राष्‍ट्रपति बनने के बाद उन्‍होंने परिजनों को पहचानने से भी इनकार कर दिया था।

अपनी जिंदगी का नया सच गढ़वा दिया था जियांग जेमिन ने

अपनी जिंदगी का नया सच गढ़वा दिया था जियांग जेमिन ने

जियांग जेमिन ने राष्‍ट्रपति बनने के बाद कई लेखकों की एक टीम बनाई थी। इस टीम ने जियांग जेमिन की बायोग्राफी लिखी। इसमें बताया गया कि उनकी परवरिश उनके चाचा ने की थी, क्‍योंकि उन्‍होंने जियांग जेमिन को गोद ले लिया था। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जियांग जेमिन के गोद लिए जाने की कहानी मनगढ़ंत है। जियांग जेमिन के पिता के बारे में जानकारी का इतना अभाव है कि विकिपीडिया पर उनके नाम से पेज तो है, लेकिन वो ब्‍लैंक है। उसमें बस इतना लिखा है कि जियांग शिजुन जियांग जेमिन के पिता हैं। इसके अलावा उसमें कोई और जानकारी दर्ज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+