Eric Garcetti: भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे एरिक गार्सेटी, अमेरिकी संसद ने लगाई मुहर

एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के अगले राजदूत होंगे। अमेरिकी संसद ने उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।

Eric Garcetti

Eric Garcetti: लॉस एंजिलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अमेरिकी संसद में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। गार्सेटी के पक्ष में 42 सांसदों ने वोट किया। कुल 52 वोट भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए डाले गए, जिसमे से 42 वोट एरिक गार्सेटी के पक्ष में पड़े। राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान के एरिक सह अध्यक्ष थे, उन्हें राष्ट्रपति बाइडेन का काफी करीबी माना जाता है। माना जा रहा था कि एरिक को बाइडेन की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन जिस तरह से जैकब्स विवाद सामने आया वह इस रेस से बाहर हो गए थे। एरिक पर रिक जैकब्स का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।

गौर करने वाली बात है कि जनवरी 2021 से भारत में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं था, तकरीबन दो साल के बाद अमेरिका ने भारत में अपने स्थायी राजदूत को नियुक्त किया है। अमेरिकी संसद की विदेशी मामलों की समिति ने गार्सेटी के नाम पर अपनी मंजूरी दी थी। जिसके बाद समिति में 13 सदस्यों ने उनके पक्ष में वोट किया था और इसके बाद उनके नाम को मंजूरी मिली थी। डेमोक्रेट के सभी सदस्यों ने गार्सेटी के पक्ष में वोट किया था, जबकि रिपब्लिकन सीनेटर टॉड यंग और बिल हेर्टी ने भी हर किसी को चौंकाते हुए गार्सेटी के पक्ष में अपना वोट किया।

एरिक गार्सेटी की बात करें तो उनका जन्म 4 फरवरी 1971 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ था। वह एक बेहतरीन फोटोग्राफर, कंपोजर और पियानिस्ट हैं। गार्सेटी अमेरिकी नेवी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2013 में पहली बार उन्होंने मेयर का चुनाव लड़ा और उन्हें इसमे जीत मिली थी। 2017 में उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा और इसमे जीत हासिल की। वएरिक को जो बाइडेन का करीबी माना जाता है। बाइडेन के चुनाव प्रचार में भी एरिक अहम हिस्सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+