तुर्की के राष्ट्रपति का बदला, पुतिन को करवाया इंतजार, बेइज्जती नहीं भूलेंगे रूसी राष्ट्रपति!
तुर्की के राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी थके हुए नजर आ रहे थे। वे शायद इंतजार करने के कारण नाराज भी दिख रहे थे।
तेहरान, 20 जुलाई: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बदला ले लिया है। एर्दोगन और पुतिन ईरान के दौरे पर हैं। इसी क्रम में रूसी राष्ट्रपति उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। खबर के मुताबिक, एर्देगन ने पुतिन को 50 सेकेंड से अधिक समय तक इंतजार करवाकर उन्हें दुनिया भर में अपमानित किया है।

एक दूसरे को कर रहे अपमानित
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साल 2020 में अपने देश में एर्दोगन को मिलने के लिए इंतजार करवाया था। उससे एर्दोगन काफी आहत हुए थे। आज उन्होंने इसका बदला भी ले लिया। रूसी राष्ट्रपति को इंतजार करवाने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।
काफी थके हुए नजर आ रहे पुतिन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, तुर्की के राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी थके हुए नजर आ रहे थे। वे शायद इंतजार करने के कारण नाराज भी दिख रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दोनों तरफ कुर्सी लगी हुई है और पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति का इंतजार कर रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों ने देखा है।

ईरान के दौरे पर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दौरे के क्रम में ईरान में बैठकें कीं। बैठक में यूक्रेन जंग के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा हुई। रूस के लिए इस वक्त अमेरिका और यूरोप चुनौती पेश कर रहे हैं, इसको लेकर भी पुतिन ने ईरान के नेताओं के साथ गंभीर चर्चा की । उन्होंने ऐसे वक्त में क्षेत्रीय राष्ट्रों के संबंधों को और मजबूत करने की बात कही है।

एर्दोगन से मुलाकात
पुतिन ने तेहरान की यात्रा के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ पहली मुलाकात भी की। इसमें दोनों के बीच एक समझौते पर चर्चा हुई, जो यूक्रेन के काला सागर से अनाज के निर्यात के साथ-साथ सीरिया में शांति वार्ता को फिर से शुरू करने को लेकर है। पुतिन ने यूक्रेन से अनाज के निर्यात पर बातचीत में मध्यस्थता के लिए एर्दोगन को धन्यवाद दिया। तेहरान में बैठक के दौरान पुतिन ने एर्दोगन से कहा, मैं आपके मध्यस्थता प्रयासों के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। इस मुद्दे का अभी कोई हल नहीं हुआ है लेकिन प्रगति जरूर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications