मिशन इंपॉसिबल: सबसे बड़ी झील में गिरा 'भारतीय दंपति' का इंगेजमेंट रिंग, सिर्फ 20 मिनट में तैराक ने खोजा

भारतीय मूल का नव-दंपति का इंगेजमेंट रिंग ब्रिटेन की सबसे बड़ी झील में गिर गया था। ये इंगेजमेंट रिंग हीरे का बना हुआ था और जेट्टी करते हुए लड़की के हाथ से रिंग झील में गिर गया था

लेक विंडरमेयर, मई 31: किसी झील में कोई सामान अगर गिर जाए और वो झील के अंदर चला जाए तो क्या उसे खोजा जा सकता है? शायद नहीं। लेकिन, ब्रिटेन का एक तैरान इंग्लैंड की सबसे बड़ी झील के सतह से एक खोया हुआ इंगेजमेंट रिंग निकालकर ले आया। ब्रिटेन का यह तैराक पूरी दुनिया में अचानक सूर्खियों में आ गया और लोग उसके कारनामे पर पूरी तरह से हैरान हैं। एंगस हॉस्किंग नाम का ब्रिटिश तैयार दुनिया के हर प्रसिद्ध न्यूजपेपर में छाया हुआ है क्योंकि उसने करीब करीब असंभव सा कारनामा कर दिया है। पानी के किसी गड्ढ़े में अगर रिंग गिर जाए तो उसका मिलना नामुमकिन होता है लेकिन ब्रिटिश गोताखोर ब्रिटेन की सबसे बड़ी झील से इंगेजमेंट रिंग खोजकर ले आया।

सबसे बड़ी झील से खोजा इंगेजमेंट रिंग

सबसे बड़ी झील से खोजा इंगेजमेंट रिंग

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मूल का नव-दंपति का इंगेजमेंट रिंग ब्रिटेन की सबसे बड़ी झील में गिर गया था। ये इंगेजमेंट रिंग हीरे का बना हुआ था और जेट्टी करते हुए लड़की के हाथ से रिंग झील में गिर गया था। ऐसे में एंगस हॉस्किंग ने झील से अंगूठी खोजने की जिम्मेदारी ली। झील के कर्मचारियों ने गोताखोर एंगस हॉस्किंग को रिंग के बारे में बताया और एंगस हॉस्किंग ने कहा कि वो रिंग को खोजकर लाएगा। रिंग को झील में गिरे कई घंटे बीत चुके थे और कोई सोच भी नहीं सकता था कि इंगेजमेंट रिंग मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ लंदन में रहने वाले विक्की पटेल ने बर्मिंघम की रहने वाली रेबेका चौकरिया को प्रपोज करते हुए रिंग पहनाया था। जिसके बाद दोनों विंडरमेयर लेक में नाव से जाकर फोटो खिंचवा रहे थे और बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उसी दौरान रेबेका का रिंग ऊंगली से स्लिप कर झील में गिर गया।

असंभव था रिंग को खोजना

असंभव था रिंग को खोजना

रिपोर्ट के मुताबिक रिंग गिरने के बाद विक्की और रेबेका दोनों परेशान हो गए और पहले खुद रिंग खोजने की कोशिश की लेकिन भला रिंग कैसे मिल सकता था। विक्की के मुताबिक पहले उसने खुद रिंग निकालने की सोची, लेकिन पानी काफी ज्यादा ठंडा था और उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके बाद एंगस हॉस्किंग को झील में गिरे रिंग के बारे में बताया गया और फिर वो रिंग को झील के अंदर से खोजने के लिए निकल पड़ा। जिस जगह पर रिंग गिरा हुआ था, वहां काफी घास उगे गये थे और कई सालों से उसकी सफाई नहीं हुई थी। वहीं, सतह पर काफी कीचड़ जमा हो गया था।

20 मिनट में खोजा इंगेजमेंट रिंग

20 मिनट में खोजा इंगेजमेंट रिंग

सीएनएन से बात करते 21 साल के गोताखोर एंगस हॉस्किंग ने कहा कि जब वो पानी के अंदर पहली बार रिंग खोजने गया तो उसे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और पानी काफी ज्यादा ठंढ़ा था। एंगस हॉस्किंग ने कहा कि 'मैं पानी के अंदर कुछ भी नहीं देख पा रहा था। यहां काफी कीचड़ था और अगर आपका एक सिक्का भी गिरता है तो सीधे पानी के अंदर चला जाएगा।' एंगस हॉस्किंग ने फिर भी हार नहीं मानी और वो दूसरी बार पानी के अंदर रिंग खोजने के लिए चला गया। उसने रिंग खोजने के लिए हाथ में एक मेटल डिटेक्टर ले रखा था। और करीब 20 मिनट की खोज के बाद ही मेटल डिटेक्टर ने रिंग को पकड़ लिया। रिंग मिलने के बाद विक्की पटेल ने कहा कि 'एंगस हॉस्किंग एक लाजवाब तैराक है और उसने असंभव काम को पूरा कर दिया है। मैंने एंगस हॉस्किंग को कुछ देना चाहा, लेकिन उसने कुछ भी लेने से इनकार कर दिया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+