'एनर्जी ड्रिंक' उड़ा सकती है आपकी रातों की नींद- रिपोर्ट
एनर्जी ड्रिंक आपको कुछ समय के लिए तरोताजा करती है और ताकत देती है। लेकिन आपको बता दें, यही एनर्जी ड्रिंक रातों को हमारी नींद भी उड़ाती है। एक ब्रिटिश न्यूट्रिशन रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एनर्जी ड्रिंक को लेकर अक्सर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने समय समय पर प्रश्न उठाया है।

पहले माना जाता था कि इन ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा पाई जाती है, जिसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं, इस नए रिपोर्ट में सामने आया है कि एनर्जी ड्रिंक्स का ज्यादा उपयोग हमारे दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही यह नींद न आने की बीमारी और बैचेनी भी पैदा करता है। इस रिपोर्ट में एनर्जी ड्रिंक का हमारे सेहत पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभावों को बताया गया है।
आम तौर पर खिलाड़ी एनर्जी ड्रिंक का धड़ल्ले से उपयोग करते हैं। कई तो एक बार में दो से तीन कैन पी जाते हैं। जिसके बाद कुछ समय के लिए वह उन्हें तरोताजा कर देता है लेकिन इसका साइड इफैक्ट लोगों का पीछा लंबे समय तक नहीं छोड़ता।
रिपोर्ट के मुताबिक, एनर्जी ड्रिंक किसी आम सोफ्ट ड्रिंक की तरह ही होता है। लेकिन उसमें कैफीन की मात्रा होती है, जिस वजह से लोगों को कुछ समय के लिए एक्सट्रा एनर्जी महसूस होती है। आपको बता दें, कैफी न कई तरह से हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। इसके ज्यादा उपभोग से हमारा शरीर में आयरन की कमी से जूझ सकता है। वहीं, कई मामलों में यह हृदय गति पर भी प्रभाव डालता है।












Click it and Unblock the Notifications