इमैनुएल मैक्रों ने चुनाव जीता, दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए
मुंबई, 25 अप्रैल: इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। मैक्रों ने अपनी नजदीकी प्रतिद्वन्दी मरीन ले पेन को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। मैक्रों के समर्थक नतीजों के बाद कई शहरों में सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं। 44 साल के मैक्रों फ्रांस के तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने दूसरा कार्यकाल हासिल करने में कामयाबी पाई है।
Recommended Video

फ्रांस में राष्ट्रपति पद के लिए दो चरण में वोट पड़े थे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हुआ। जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी गई। मैक्रों के जीत के तरफ बढ़ने के बाद फ्रांस की दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने हार स्वीकार कर ली है।
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में इमैनुएल मैक्रों ने करीब 58 फीसदी वोट हासिल हुए हैं। वहीं नेशनल रैली पार्टी की नेता मरिन ले पेन को करीब 42 फीसदी वोट मिले है। वहीं पहले चरण में मैक्रों 28 प्रतिशत और पेन को 23 फीसदी वोट मिले थे। इससे पहले 2017 में हुए चुनाव में मैक्रों 66 फीसदी और ली पेन को 33.9 प्रतिशत मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications