Emirates Flight: हवा में 13 घंटे तक रहा विमान, फिर भी गंतव्य तक नहीं पहुंचे यात्री, जानिए वजह

दुबई से रवाना हुई एमाइरेट्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट 13 घंटे बाद वापस लौटी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाए बिना फ्लाइट को वहीं टेक ऑफ कराया गया पड़ा जहां से विमान ने उड़ान भरी थी।

Emirates Flight

Emirates Flights: दुबई से उड़ान भरने वाला एमाइरेट्स एयरलाइंस (Emirates Airlines) का विमान 13 घंटे बाद वापस लौट आया। लेकिन यात्री अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। इस वजह भी हैरान कर देने वाली है। ऐसा कम ही सुनने को मिलता होगा जब जमीन पर जलभराव के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हुई हो। लेकिन न्यूजीलैंड में भारी बारिश के कारण हालत कुछ ऐसे हो गए जहां सड़कों पर चलना तो मुश्किल ही लेकिन भारी बारिश का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है।

न्यूजीलैंड के लिए अमीरात (UAE) से जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों ने शुक्रवार सुबह दुबई (Dubai) से उड़ान भरी। फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, 13 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद विमान वापस उसी हवाई अड्डे पर उतरा जहां से उड़ान भरी थी। दरअसल अमीरात जाने वाली फ्लाइट EK448 ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइटअवेयर (Flightaware) के अनुसार पायलट ने लगभग 9,000 मील की यात्रा के आधे रास्ते में ही यू-टर्न ले लिया। शनिवार रात्रि को विमान वापस दुबई में उतारा गया।

ये स्थिति ऑकलैंड हवाई अड्डे (Auckland Airport) पर भयंकर बाढ़ के कारण बनी। हालत ये हो गई ऑकलैंड एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा। पिछले सप्तहांत पर एक बयान में ऑकलैंड एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा, "यह बेहद निराशाजनक है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑकलैंड एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल को हुए नुकसान का आकलन किया गया जा रहा है। ये दुर्भाग्य है कि एयरपोर्ट की ओर ये तय किया गया है कि आज कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं हो सकती।"

Recommended Video

    Heavy Snowfall: Jammu Kashmir, Uttarakhand में भारी बर्फबारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+