VIDEO: एयर होस्टेस की ये हरकत हुई कैमरे में कैद, हर कोई इसे कर रहा है शेयर
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने के बाद से ही एमीरेट्स एयरलाइन की हर तरफ आलोचना हो रही है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह इस वीडियो को अपने फेसबुक फ्रेंड्स या फिर वाट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर रहा है, जिसके चलते यह और अधिक वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में, जो इसे हर कोई शेयर कर रहा है।

दरअसल, यह वीडियो एमीरेट्स एयरलाइन का है, जिसे रूस के एक यात्री ने बनाया है। यात्रा के दौरान अनजाने में उस यात्री ने एक वीडियो बनाया, जिसमें एयर होस्टेस की ऐसी हरकत कैद हुई, जिसमें एमीरेट्स एयरलाइन को आलोचनाओं के घेरे में ला खड़ा किया। वीडियो में दिख रहा है कि एयर होस्टेट किसी यात्री की बची हुई शैंपेन को वापस शैंपेन की बोतल में डाल रही थी।
जब पहली बार यात्री ने यह वीडियो बनाया था, तब तो उसने भी इस बात को नोटिस नहीं किया, लेकिन जब दोबारा देखा तो उसे एयर होस्टेस की इस हरकत का पता चला। इस रूसी यात्री का नाम येवगेनेय कैमोव है, जिसने एयर होस्टेस की इस हरकत का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल दिया।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- मैंने यह वीडियो अनजाने में ही रिकॉर्ड कर लिया, उस समय तो मैंने ध्यान भी नहीं दिया कि एयर होस्टेस किसी पैसेंजर के बचे हुए शैम्पेन को वापस बोतल में डाल रही है। आगे इस पैसेंजर ने एक सवाल भी किया है। उसने पूछा है कि क्या एमिरेट्स एयरलाइंस में ये अमूमन होता रहता है?












Click it and Unblock the Notifications