तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने एलन मस्क से पूछा, तुम्हारी वाइफ कहां है? टेस्ला CEO का जवाब हुआ वायरल
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से तुर्की में टेस्ला फैक्ट्री प्लांट लगाने का सुझाव दिया है। अनादोलु एजेंसी के अनुसार एर्दोआन संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं जहां दोनों के बीच बातचीत हुई।
एर्दोगन और मस्क की मुलाकात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के पास स्थित एक गगनचुंबी इमारत टर्किश हाउस में हुई। एर्दोगन संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस महीने के अंत में इज़मिर में तुर्की एयरोस्पेस और प्रौद्योगिकी महोत्सव टेक्नोफेस्ट में भाग लेने के लिए एलोन मस्क को भी आमंत्रित किया है।
टेस्ला की वर्तमान में छह फैक्ट्रियां है। टेस्ला मेक्सिको के उत्तरी नुएवो लियोन राज्य में सातवीं फैक्ट्री का निर्माण कर रही है। जब एर्दोआन ने मस्क से तुर्की में टेस्ला फैक्ट्री स्थापित करने पर विचार करने को कहा तो उन्होंने कहा कि कई तुर्की के सप्लायर्स टेस्ला के साथ काम कर रहे हैं।
एलन मस्क तुर्की के राष्ट्रपति से मिलने जब पहुंचे थे तो उनके साथ उनका बेटा लिल एक्स भी मौजूद था। इस मीटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुलाकात के दौरान एर्दोगन ने मस्क से पूछा, 'आपकी पत्नी कहां है?'
इस पर मस्क ने जवाब दिया, 'ओह, वह सैन फ्रांसिस्को में हैं। हम अब अलग हो गए हैं। इसलिए मैं अपने बेटे की खुद ही देखभाल करता हूं।'इसके बाद एर्दोगन ने मस्क के बेटे को एक फुटबॉल भी गिफ्ट की।
इससे पहले मस्क ने मई में कहा था कि टेस्ला संभवत: इस साल के अंत तक एक नई फैक्ट्री के लिए स्थान चुन लेगा। टेस्ला ने अगस्त में भारत में एक फैक्ट्री बनाने में रुचि व्यक्त की थी जो कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उत्पादन करेगी।
इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों में 123 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और वाहन निर्माता ने शनिवार को कहा कि उसने अपनी पांच लाखवीं कार का उत्पादन किया है।
मस्क सोमवार को कैलिफोर्निया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मिलने वाले हैं। मस्क ने कहा कि उनकी बातचीत कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी पर केंद्रित होगी।












Click it and Unblock the Notifications