जंग के बीच इजराइल पहुंचे एलन मस्क, नेतन्याहू से की मुलाकात, यहूदी विरोधी का टैग हटाना चाहते हैं टेस्ला चीफ?

टेस्ला CEO एलन मस्क इजराइल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की और हमास से प्रभावित शहरों का दौरा किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले के दौरान तबाह हुए इजराइली किबुत्ज के दौरे पर अमेरिकी अरबपति एलोन मस्क की मेजबानी की।

Musk Tours Massacre Site With Netanyahu

एलन मस्क ने हमास हमले से बुरी तरह प्रभावित कफर अजा किबुत्ज का दौरा किया। यहां पर 7 अक्टूबर को हुए हमले में दर्जनों लोग मारे गए थे। हमास के आतंकियों ने कई लोगों को जिंदा जला दिया था और कई परिवारों को खत्म कर दिया था।

इसके साथ ही हमास ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया था। एलन मस्क को कफर अजा किबुत्ज समुदाय के सुरक्षा प्रमुख ओफिर लिबस्टीन के घर ले जाया गया, जो आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।

एलन मस्क ने 4 वर्षीय इजरायली-अमेरिकी बच्चे अविगेल इदान से भी बात की। इदान को हमास आतंकियों ने बंधक बनाकर गाजा में रख लिया था। एक बंधक सौदे के हिस्से के रूप में उसे कल रिहा किया गया था।

आपको बता दें कि एलन मस्क को अपने एक्स पर किए गए यहूदी विरोधी टिप्पणी करने और प्लेटफॉर्म पर यहूदी विरोधी कंटेंट की बढ़ती मात्रा को लेकर गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़ी कंपनियों ने एपल से विज्ञापन छीनने की भी बात कही है।

इस बीच एलन मस्क और इजराइली कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के बीच स्टारलिंक ऑपरेशन्स के लिए एक समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक के जरिए इजराइल और गाजा पट्टी में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

इजराइल के संचर मंत्री श्लोमो करही ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ये जानकारी दी। मंत्री करही ने एक्स पर लिखा कि सिर्फ उनके मंत्रालय की मंजूरी के साथ इजराइल और गाजा पट्टी में स्टारलिंक इंटरनेट सुविधा प्रदान कर सकेगा।

इससे पहले 18 सितंबर को मस्क और नेतन्याहू कैलिफोर्निया में टेस्ला की फैक्ट्री में मिले थे, जहां दोनों ने सोशल मीडिया पर यहूदी विरोधी भावना सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+