ट्विटर के CEO के पद से पराग अग्रवाल की हो सकती है छुट्टी, नए अधिकारी का चुनाव जल्द

वाशिंगटन, 02 मई: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया है। ऐसे में शुरू से कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी में एलन मस्क बदलाव करने के मूड में हैं। इस बीच अब ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो बदलने वाले हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क अब पराग अग्रवाल की जगह किसी और को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने वाले हैं।

Parag Agrawal

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक बेनाम सूत्रों के हवाले से बताया है कि एलन मस्क ने ट्विटर के लिए एक नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को लाइन में खड़ा किया है, जो सोशल नेटवर्क की 44 बिलियन डॉलर की बिक्री यानी Twitter के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीईओ पराग अग्रवाल की जगह लेंगे। मस्क ने पिछले महीने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है।

ऐसे में नवंबर में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी के रूप में नामित किए गए पराग अग्रवाल को लेकर बताया जा रहा है कि जब तक मस्क को कंपनी की बिक्री पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अपनी भूमिका में बने रहेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि CEO पराग अग्रवाल पर एलन मस्क द्वारा भरोसे की कमी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार, अग्रवाल को सोशल मीडिया कंपनी में CEO बनने के 12 महीनों के भीतर पद से हटाया जाता है तो उन्हें लगभग $42 मिलियन मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+