ट्वीटर पर बुरी तरह भड़के Elon Musk, लगाया बड़ा आरोप, जल्द लाएंगे नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

ट्विटर और उसकी नीतियों के मुखर आलोचक एलन मस्क ने ट्वीटर पोल में पूछा था, कि क्या ट्वीटर लोगों की आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करता है?

वॉशिंगटन, मार्च 27: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने कहा है कि, वह एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने के लिए "गंभीर विचार" कर रहे हैं। एलन मस्क ने कहा है कि, वो बोलने की आजादी और लोगों की स्वतंत्रता के बहुत बड़े पक्षधर हैं, इसीलिए खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लांच करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

लांच करेंगे अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

लांच करेंगे अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

दरअसल, एलन मस्क से ट्वीटर पर एक सवाल पोस्ट करते हुए पूछा था, कि 'क्या ट्वीटर पर उपयोगकर्ताओं को बोलने की आजादी मिलती है?' एलन मस्क ने अपने ट्वीटक फोलोवर्स से काफी सावधानी पूर्वक इस सवाल का जवाब देने के लिए कहा और बताया, कि वो इस सवाल को लेकर काफी गंभीर हैं। इस सवाल के बाद एलन मस्क से एक ट्वीटर यूजर ने पूछा, कि क्या आप अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने पर विचार कर रहे हैं, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा कि, 'फ्री स्पीच मेरी टॉप प्रायोरिटी है' और वहां पर 'प्रोपेगेंडा कम से कम होना चाहिए'। एलन मस्क ने कहा कि, 'मैं इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रहा हूं।'

ट्वीटर के मुखर आलोचक हैं एलन मस्क

ट्वीटर के मुखर आलोचक हैं एलन मस्क

ट्विटर और उसकी नीतियों के मुखर आलोचक एलन मस्क ने पहले एक ट्विटर पोल निकाला था जिसमें उपयोगकर्ताओं से पूछा गया था, कि क्या उनका मानना है कि ट्विटर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है? उन्होंने उपयोगकर्ताओं से "सावधानीपूर्वक" मतदान करने का भी आग्रह किया क्योंकि "इस सर्वेक्षण के परिणाम महत्वपूर्ण होंगे।" इस वोटिंग पोल में 70 प्रतिशत यूजर्स ने 'ना' में मतदान किया। मतदान खत्म होने के बाद एलन मस्क ने लिखा कि, "यह देखते हुए कि ट्विटर वास्तविक सार्वजनिक टाउन स्क्वायर के रूप में कार्य करता है और फ्री स्पीच सिद्धांतों का पालन करने में विफल रहा है, जिससे मूल रूप से लोकतंत्र कमजोर होता है। क्या किया जाए?" उन्होंने मतदान समाप्त होने के बाद ट्विटर पर लिखा। "क्या एक नए मंच की आवश्यकता है?"

ट्वीटर के रवैये से कई देशों में विवाद

इससे पहले ट्वीटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर रखा है, जबकि तालिबान के कई वांटेड आतंकवादी, जो यूएन की लिस्ट में शामिल हैं, वो ट्वीटर का इस्तेमास करते हैं। इसके साथ ही ट्वीटर अकसर दोहरे मापदंड अपनाता रहता है। भारत सरकार और ट्वीटर के बीच कई बार तनातनी हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'अपने आप को फ्री स्पीच का चैंपियन बनाने वाले कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी विचारधारा के मुताबिक कैंपेन चला रहे हैं और जिस विचारधारा से उनका मेल नहीं खाता, उनकी बोलने की आजादी पर अपने प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा देते हैं।' अभी दो दिन पहले ही रूसी विदेश मंत्री का भाषण लाइव दिखाने की वजह से यूट्यूब ने एक प्रमुख भारतीय अंग्रेजी न्यूज चैनल के पेज को ब्लॉक कर दिया, जो अभिव्यक्ति की आजादी का सरासर उल्लंधन है।

ट्वीटर ने सुझावों पर नहीं किया अमल?

2020 में ट्विटर के प्रमुख जैक डोर्सी ने हजारों ट्विटर कर्मचारियों के सामने टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से एलन मस्क से बात की थी, जहां उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ठीक करने के लिए सीधे प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे। एलन मस्क ने सुझाव दिया था कि, बॉट्स की पहचान करने का एक तरीका होना चाहिए और क्या ट्विटर उपयोगकर्ता प्रामाणिक है या "ट्रोल आर्मी" का हिस्सा है।

फ्री स्पीच पर रूस का साथ

फ्री स्पीच पर रूस का साथ

आपको बता दें कि, इससे पहले विश्व के सबसे अमीर और मशहूर कारोबारी एलन मस्क ने दावा किया है कि, उनके ऊपर कुछ देश भारी दबाव बना रहे हैं, कि रूसी न्यूज संगठनों को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉ कर दें। हालांकि, एलन मस्क ने कहा है कि, इसमें यूक्रेन शामिल नहीं है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर एक पोस्ट करते हुए साफ कर दिया है कि, वो बंदूक की नोक पर ही रूसी न्यूज चैनल्स को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक करेंगे, क्योंकि वो आजादी के समर्थक हैं और अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ वो जाने की कोशिश नहीं करेंगे।

‘प्रोपेगेंडा’ पर दिया बयान

‘प्रोपेगेंडा’ पर दिया बयान

एलन मस्क से जब कहा गया, कि रूसी न्यूज संगठन युद्ध को लेकर प्रोपेगेंडा फैला रहा हैं और इसपर आपका क्या कहना है, को फिर एलन मस्क ने कहा कि, दुनिया के सभी न्यूज आंशिक तौर पर प्रोपेगेंडा की ही हिस्सा होते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो दूसरे से ज्यादा प्रोपेगेंडा फैलाते हैं, तो कुछ कम। इसके साथ ही अरबपति कारोबारी ने यूक्रेन संकट के दौरान तेल और गैस को लेकर भी अहम ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+