ट्विटर के राजस्व में भारी गिरावट, बौखलाए Elon Musk ने दे दी धमकी!

ट्विटर को नए एलन मस्क के रूप में नए मालिक मिलने के बाद से कंपनी में भारी उथल-पुथल मची है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर निकाला जा रहा है। इससे विज्ञापनदाता भी टेंशन में आ गए हैं।

टेस्ला के सीईओ और ट्विटर कंपनी के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) पर अब उन विज्ञापन एजेंसियों को अलग-थलग होने से बचाने का दबाव है, जो ट्विटर के 90 फीसदी से अधिक रेवेन्यू में योगदान करती हैं। खबर के मुताबिक मस्क का कंपनी से कर्मचारियों की छंटनी के ऐलान के बाद कई विज्ञापन एजेंसियां पीछे हटने लगी हैं। कंपनी के राजस्व में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे नाराज मस्क ने Advertisers पर दबाव बनाने वाले एक्टिविस्ट समूहों को दोषी ठहराया है।

टेंशन में मस्क

टेंशन में मस्क

बता दें कि, एलन मस्क न्यूयॉर्क में ट्विटर सीईओ के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ मस्क अपने पूंजीपति मित्रों के साथ बैठकों में शामिल होकर उन कंपनियों को विश्वास में लेने की कोशिश कर रहे हैं, जोकि ट्विटर पर सालाना 5 बिलियन डॉलर से अधिक के विज्ञापन देती हैं। जानकारी के मुताबिक ,एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा के बाद ट्विटर से पीछे हटने वाले विज्ञापनदाताओं का नाम खराब करने की धमकी दी।

इन्हें दोषी ठहराया

इन्हें दोषी ठहराया

कंपनी में बड़े पैमाने पर हो रही छंटनी के बीच, मस्क ने ट्वीट कर राजस्व में भारी गिरावट के लिए Advertisers पर दबाव बनाने वाले एक्टिविस्ट समूहों को दोषी ठहराया है। Advertisers पर दबाव बनाने वाले सक्रिय समूहों के कारण ट्विटर के राजस्व में इन दिनों भारी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, कंटेंट मॉडरेशन में कुछ भी नहीं बदला है। सक्रिय समूह अमेरिका में फ्री स्पीच को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

यूजर ने ट्वीट किया....

यूजर ने ट्वीट किया....

माइक डेविस नाम का एक ट्विटर यूजर्स ने मस्क के लिए ट्वीट किया, प्रिय @elonmusk, ट्विटर पर आपके 11 करोड़ 40 लाख फॉलोवर्स हैं। डेविस ने कहा कि आप उन advertisers को शर्मींदा करें जो उनके बहिष्कार के आगे झुक रहे हैं। आप उनका नाम दें ताकि हम भी उनका काउंटर बॉयकॉट कर पाए। उन्होंने 8 डॉलर से मासिक सदस्यता प्राप्त करने की बात भी कही जिससे गिरते राजस्व की भरपाई की जा सके।

छंटनी करने की वजह

छंटनी करने की वजह

बता दें कि, ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने दावा किया है कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर छंटनी करने की बड़ी जरूरत थी। मस्क ने कहा है कि उनके पास इसके अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, कंपनी हर दिन 40 लाख डॉलर (32 करोड़ रुपये से अधिक) का घाटा झेल रही है। उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों को भी कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है उन्हें 3 महीने का वेतन दिया गया है जो कानूनी अनिवार्यता से 50 फीसदी अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+