'कमला हैरिस जीतीं तो फिर नहीं होंगे चुनाव', ट्रंप की रैली में पहली बार शामिल हुए एलन मस्क, कहा- लोकतंत्र बचाएं

At a Pennsylvania rally, Elon Musk called for voter support for Donald Trump, emphasising the importance of Trump's victory for democracy in the upcoming elections. Musk highlighted the need to uphold the Constitution an

Elon Musk Donald Trump: अरबपति कारोबारी एलन मस्क पहली बार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में शामिल हुए हैं, जो पेंसिल्वेनिया में आयोजित की गई थी। ये वही जगह है, जहां सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी और गोली उनके कान को छेदती निकल गई थी।

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क थोड़ी ही देर डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंच पर रहे और इस दौरान उन्होंने लोगों से उन्हें वोट करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा, कि ट्रंप को "लोकतंत्र को बनाए रखने" के लिए आगामी राष्ट्रपति चुनाव "जीतना चाहिए"।

elon musk donald trump Pennsylvania rally

सिलिकॉन वैली के मशहूर कारोबारी से ट्रंप के सुपर समर्थक बने एलन मस्क ने कहा, "संविधान को बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को जीतना चाहिए। अमेरिका में लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए उन्हें जीतना चाहिए।" उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स की जीत से यह "आखिरी चुनाव" बन जाएगा।

टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कंपनियों के प्रमुख अरबपति एलसन मस्क ने 12 हफ्ते पहले, पूर्व राष्ट्रपति पर पहली हत्या के प्रयास के ठीक बाद ट्रंप का समर्थन किया था। उन्होंने उस समय लिखा था, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप का पूरी तरह से समर्थन करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

शनिवार को आयोजित रैली में एलन मस्क ने कहा, "किसी के चरित्र की असली परीक्षा यह है, कि वह आग के सामने कैसा व्यवहार करता है, और हमारे पास एक राष्ट्रपति था, जो सीढ़ियां नहीं चढ़ सकता था और दूसरा, जो गोली लगने के बाद मुट्ठी बाँध रहा था।"

एलन मस्क जैसे ही मंच पर चढ़े, वहां जोर जोर से उनके नाम के नारे लगाए जाने लगे। और उत्साहित भीड़ को देखकर एलन मस्क भी मंच पर उछल पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ का जोश देखते ही बन रहा था।

राष्ट्रपति पद की रेस में मस्क, ट्रंप की किस तरह मदद कर रहे?

2024 के चुनाव चक्र के दौरान, अरबपति कारोबारी ने पूर्व राष्ट्रपति की मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। ट्रंप की प्रशंसा करते हुए पोस्ट करके गलत सूचना फैलाने की हद तक वो गये हैं। एक समय पर, मस्क ने यह भी दावा कर डाला था, कि "कोई भी बाइडेन/कमला की हत्या करने की कोशिश क्यों नहीं कर रहा है?" हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का भी जिक्र किया।

इस साल जुलाई महीने में, अरबपति कारोबारी ने कहा था, कि वह ट्रंप का समर्थन करने वाले सुपर पीएसी को हर महीने $45 मिलियन दान करेंगे, हालांकि उन्होंने तब से उस प्रतिबद्धता को कम कर दिया है। मस्क, अमेरिका पीएसी का भी समर्थन करते हैं, जो स्विंग स्टेट्स में ट्रंप के ग्राउंड गेम के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। अगस्त में, टेस्ला के सीईओ ने एक्स पर ट्रंप का इंटरव्यू लिया था, जब पूर्व राष्ट्रपति ने सुझाव दिया था, कि वह एलन मस्क को व्हाइट हाउस में सरकारी पद देना चाहते हैं।

वहीं, अपने 90 मिनट के भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से कहा, कि वो उनके कार्यकाल के खत्म होने तक मंगल ग्रह पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+