इंसानी दिमाग में पहली बार लगाया गया 'ब्रेन चिप', एलन मस्क की कंपनी Neuralink ने किया ये करिश्मा
Elon Musk Brain chip: अरबपति बिजनेसमैन टेस्ला के मालिक एलन मस्क की नई कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) ने कमाल कर दिखाया है। न्यूरालिंक ने इंसानी दिमाग में 'ब्रेन चिप' लगाया है।
एलन मस्क ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके न्यूरालिंक स्टार्टअप ने पहले मानव रोगी में ब्रेन इम्प्लांट किया है। एलन मस्क ने ट्विटर पर लिखा, 'पहले मानव को न्यूरालिंक से इम्प्लांट प्राप्त हुआ हुआ और वह अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। शुरुआती रिजल्ट बहुत ही आशाजनक हैं।'

एलन मस्क ने कहा, प्रारंभिक नतीजे न्यूरॉन स्पाइक का पता लगाने का उम्मीदे देते हैं। स्पाइक्स न्यूरॉन्स द्वारा की जाने वाली गतिविधि है, जो मस्तिष्क और शरीर में जानकारी भेजने के लिए विद्युत और रासायनिक संकेतों का इस्तेमाल करती हैं।
एलन मस्क ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''हमारा लक्ष्य है... सिर्फ सोचने से, आपके फोन या कंप्यूटर और उनके माध्यम से लगभग किसी भी उपकरण का नियंत्रण सक्षम हो जाता है। शुरुआती उपयोगकर्ता वे होंगे जो अपने शरीर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। जरा सोचिए कि क्या स्टीफन हॉकिंग एक स्पीड टाइपिस्ट या नीलामीकर्ता से भी अधिक तेजी से संवाद कर सकते थे।''
बता दें कि एलन मस्क की न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी का मकसद दिमाग और कंप्यूटर के बीच सीधे संचार चैनल बनाना है। न्यूरालिंक की टेक्नोलॉजी का मुख्य रूप से "लिंक" नामक एक प्रत्यारोपण के जरिए एक उपकरण जिसे सर्जरी कर मानव मस्तिष्क के अंदर डाला जाएगा।
कंपनी ने अपने पिछले बयानों में कहा है कि उन्हें मस्तिष्क प्रत्यारोपण का परीक्षण करने के लिए अमेरिकी नियामकों से मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने इन-ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल के लिए हामी भरी है।












Click it and Unblock the Notifications