एलन मस्क के Starship Launch को बड़ा झटका, इस खराबी के चलते अंतिम समय में रोकी गई लॉन्चिंग
स्पेसएक्स ने महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन के तहत शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप का लॉन्च स्थगित कर दिया गया। एक्सपर्ट्स ने इसकी वजह रॉकेट में लॉन्चिंग से टीक पहले आई खराबी बताया।

SpaceX Starship rocket Launch: एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप को लॉन्च को अंतिम क्षणों में स्थगित करना पड़ा। रॉकेट लॉन्च करने वाली एक्सपर्ट्स की टीम ने मिशन में कुछ तकनीकी खामी की बात कही है। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है रॉकेट में खामी को जल्द ही दूर कर लिया गया है। दूसरा प्रयास जल्द ही शेड्यूल किया जाएगा।
रॉकेट में आई खराबी
उद्योगपति एलोन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को गल्फ कोस्ट के साथ टेक्सास में निजी खर्चे पर विशाल और शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट को अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाना था। लेकिन ठीक पहले रॉकेट लॉन्च को स्थगित करना पड़ा। एक्सपर्ट्स ने बताया कि रॉकेट के हाई प्रेशराइजेशन में दिक्कत के चलते लॉन्चिंग स्थगित की गई है। ये निर्णल लॉन्च से ठीक 15 मिनट पहले लिया गया।
बुधवार से पहले दूसरा प्रयास नहीं
स्पेसएक्स की शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप की टीम में शामिल एक्सपर्ट केट टाइस ने कहा कि कंपनी को दूसरा प्रयास करने में कम से कम 48 घंटे लगेंगे। बुधवार फिर से प्रयास किया जा सकता है। हालांकि टाइस ने कहा कि दूसरे प्रयास को समय के बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। ये इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी सोमवार को रॉकेट के हाई प्रेशराइजेशन में आई खामी दूर करने के साथ और इसकी वजह कब तक तलाश पाता है।
स्टारशिप रॉकेट लॉन्च का उद्देश्य
स्टारशिप को कार्गो और लोगों को पृथ्वी से मंगल जैसे ग्रहों पर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा ले जाने की नासा की योजना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, दो साल पहले स्पेसएक्स ने चालक दल के चंद्र लैंडर के रूप में स्टारशिप का उपयोग करने के लिए नासा से करीब 3 अरब डॉलर का अनुबंध किया था। नासा के आर्टेमिस मून प्रोग्राम के तहत स्टारशिप का उपयोग किया जाएगा। स्पेसएक्स और नासा मिलकर एसएलएस रॉकेट और ओरियन कैप्सूल के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह तक पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications