अंतरिक्ष में आइसक्रीम पहुंचाने निकला एलन मस्क की कंपनी का रॉकेट, स्पेस स्टेशन में करेगा नींबू की डिलीवरी

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने नासा के रॉकेट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा है।

वॉशिंगनट, अगस्त 29: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अकसर अपने नये नये अभियानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं और इस बार एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने नासा के रॉकेट को अंतरिक्ष स्टेशन कई ऐसे सामानों को लेकर भेजा है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जा रही है। पिछले 10 साल से स्पेस एक्स कंपनी ही नासे के रॉकेट को स्पेस स्टेशन भेज रही है।

आइसक्रीम लेकर निकला रॉकेट

आइसक्रीम लेकर निकला रॉकेट

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने अपने रॉकेट के जरिए कई अद्भुत रोबोट भी अंतरिक्ष स्टेशन में भेजे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ रोबोट चींटी के आकार के हैं तो कुछ रोबोट एवोकाडो की तरह हैं और कुछ रोबोट इंसानों के आकार के हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज इस रॉकेट को इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन के लिए छोड़ा गया है, जो सोमवार को स्पेस स्टेशन पहुंचेगा। नासा की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों में एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी ने 23वीं बार सामानों की खेप को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा है।

केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से भरी उड़ान

केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से भरी उड़ान

नासा की रिपोर्ट के मुकाबिक पुनर्चक्रिता फॉल्कन रॉकेट ने रविवार को नासा के जॉन.एफ.केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी। अंतरिक्ष यान को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजने के बाद पहले चरण का बूस्टर स्पेसएक्स कंपनी के समुद्र के अंदर नये बनाए गये 'अ शॉर्टफॉल ऑफ ग्रेविटास' पर उतरा है।

खाना लेकर निकला रॉकेट

खाना लेकर निकला रॉकेट

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने दिवंगत साइंस फिक्शन राइटर इयान बैंक्स और उनकी कल्चर सिरीज को श्रद्धांजलि में बूस्टर-रिकवरी जहाजों के नामकरण की अपनी परंपरा को जारी रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये यान 4,800 पाउंड यानि करीब 2,170 किलोग्राम से ज्यादा प्रयोग संबंधित सामानों को लेकर गया है। इसके अलावा इस रॉकेट के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में इस वक्त मौजूद सात अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एवोकैडो, नींबू, आइसक्रीम और ताजा खाना भेजा गया है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद वैज्ञानिकों के लिए ताजा खाना दुर्लभ हो जाता है और वो पैकेट में बंद महीनों पुराना खाना खाते रहते हैं।

स्पेस स्टेशन भेजे गये पौधे

स्पेस स्टेशन भेजे गये पौधे

नासा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रॉकेट के साथ परीक्षण के लिए कई पौधों को भेजा गया है। रॉकेट के साथ 'गर्ल स्काउट्स', नमकीन झींगा को खोज के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक माउस-ईयर क्रेस फूल के बीज को भी स्पेस स्टेशन भेजा है। आनुवंशिक अनुसंधान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक छोटा फूल एक तरह का खरपतवार होता है। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े रईस और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला क साथ-साथ स्पेसक्स क मालिक एलन मस्क ने साल 2020 में कोई सैलरी नहीं ली है। साल 2020 में एलन मस्क की कमाई जीरो रही। वहीं साल 2019 में उनकी सैलरी 23,760 डॉलर थी। एलन मस्क टेस्ला और स्पेस एक्स में मैज्योरिटी शयर होल्टर हैं।

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी

एलन मस्क ने हाल ही में ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब अपने नाम किया है। जहां पिछले साल वो बजोस से पिछड़ गए थे, वहीं इस साल उन्होंने सबको पछाड़कर दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिलाब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलनियर इंडेक्स के मुताबित मस्क के पास 195 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+