जब चांद से टकराया एलन मस्क का 4 टन का रॉकेट, तो क्या हुआ? तस्वीरें चौंकाने वाली

SpaceX Rocket Moon Crash: अंतरिक्ष में इंसानों की बढ़ती मौजूदगी के बीच एक ऐसी घटना हुई है, जिसने वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का करीब 4 टन वजनी ऊपरी हिस्सा अनियंत्रित होकर चांद की सतह से जा टकराया। करीब 8,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हुई इस टक्कर के बाद चांद की सतह पर एक नया क्रेटर बन गया।

खास बात यह है कि दक्षिण कोरिया के Danuri स्पेसक्राफ्ट ने टक्कर से पहले और बाद की तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में चांद की सतह पर आया बदलाव साफ नजर आ रहा है।

SpaceX Rocket Moon Crash

कोरियाई स्पेस एजेंसी ने कैद की दुर्लभ तस्वीरें

दक्षिण कोरिया के Korea Aerospace Research Institute (KARI) के Danuri लूनर ऑर्बिटर ने इस पूरी घटना पर नजर रखी। स्पेसक्राफ्ट ने टक्कर से करीब 30 मिनट पहले संबंधित इलाके की निगरानी शुरू कर दी थी। इसके बाद उसने अपनी कक्षा को एडजस्ट करते हुए उस जगह के ऊपर से कई बार उड़ान भरी। Danuri ने कुल 8 हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लीं। इन तस्वीरों में टक्कर से पहले की सपाट सतह और बाद में दिखाई देने वाला नया निशान देखा जा सकता है।

ये भी पढे़ं: चांद से टकराया एलन मस्क का 4 टन का रॉकेट, अंतरिक्ष में जोरदार धमाका, बना विशाल गड्ढा

करीब 4 टन का था Falcon 9 का हिस्सा

चांद से टकराने वाला हिस्सा SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का ऊपरी स्टेज था। इसका वजन करीब 4 टन बताया गया है। जनवरी 2025 में लॉन्च के बाद यह हिस्सा अंतरिक्ष में पृथ्वी और चांद की कक्षाओं के बीच भटक रहा था। आखिरकार इसकी दिशा चांद की तरफ हो गई। करीब 2.43 किलोमीटर प्रति सेकंड यानी लगभग 8,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह चांद की सतह से टकराया।

टक्कर के बाद चांद पर बना नया गड्ढा

रॉकेट के चांद से टकराने के बाद सतह पर एक नया इम्पैक्ट क्रेटर बना है। वैज्ञानिकों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक इसकी चौड़ाई करीब 18 से 30 मीटर हो सकती है। टक्कर की वजह से चांद की सतह की मिट्टी और चट्टानों का मलबा यानी इजेक्टा भी आसपास फैल गया। Danuri की तस्वीरों में टक्कर से पहले और बाद के इलाके की तुलना की जा सकती है। यह डेटा वैज्ञानिकों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

वैज्ञानिकों को मिलेगी चांद की सतह समझने में मदद

इस घटना ने वैज्ञानिकों को प्राकृतिक उल्कापिंडों के अलावा इंसानों द्वारा भेजी गई किसी वस्तु के चांद से टकराने का वास्तविक उदाहरण दिया है। ऐसे प्रभावों से वैज्ञानिक यह समझ सकते हैं कि अलग-अलग गति और वजन की वस्तुएं चांद की सतह को किस तरह प्रभावित करती हैं। बने हुए क्रेटर और आसपास फैले मलबे का अध्ययन चंद्रमा की मिट्टी और सतह की संरचना को समझने में भी मदद कर सकता है।

ये भी पढे़ं: Artemis II Mission: चांद पर इंसानों को कॉलोनी बसाएगा NASA! 2030 में पहुंचेगा चीन, भारत कहां खड़ा?- Explained

अब NASA करेगा तस्वीरों और डेटा का अध्ययन

दक्षिण कोरिया के Danuri से मिले डेटा को आगे NASA के Lunar Reconnaissance Orbiter (LRO) से मिलने वाली तस्वीरों के साथ मिलाकर देखा जाएगा। LRO के जरिए इस नए क्रेटर की ज्यादा विस्तृत तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। वैज्ञानिक दोनों मिशनों से मिले डेटा का इस्तेमाल टक्कर के असर का अध्ययन करने में करेंगे। चांद पर होने वाली ऐसी घटनाओं से भविष्य के मानव मिशनों और चंद्रमा पर बनाए जाने वाले ठिकानों की सुरक्षा को समझने में भी मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+