Twitter डील से भागे Elon Musk अब दादागीरि पर उतरे, CEO पराग अग्रवाल को धमकाया
इस साल अप्रैल में मस्क ने ट्विटर के साथ लगभग 44 अरब डॉलर के लेनदेन में अधिग्रहण समझौता किया था। वहीं, ट्विटर खरीदने के सौदे से हाथ पीछे करने के बाद ट्विटर ने एलन मस्क पर कई आरोप लगाए हैं।
न्यूयॉर्क, 15 जुलाई : टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर की डील से हाथ पीछे खींच लिया है। इसके बाद ट्विटर ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर मुकदमा ठोक दिया है। इसे टेक उद्योग जगत का ड्रामा ही कहेंगे, कि एक बार फिर एलन मस्क और ट्विटर के सीईओ के बीच ठन गई है। जानकारी के मुताबिक, डील कैंसिल करने से पहले एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को संदेश भेजा था। उन्होंने अपने संदेश में पराग को सूचित किया था कि, कंपनी के वकील मस्क की योजना के वित्तीय विवरण के बारे में जानकारी मांगने के बाद परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

एलन मस्क ने भेजा मैसेज
दायर मुकदमे के अनुसार, मस्क ने 28 जून को ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल को यह कहते हुए टेक्स्ट किया, 'आपके वकील इन बातचीत का इस्तेमाल परेशानी पैदा करने के लिए कर रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।' मस्क ने अग्रवाल और सहगल को संदेश भेजा था जब ट्विटर ने मस्क से पूछा था कि वह ट्विटर सौदे को कैसे वित्तपोषित करेंगे।

ट्विटर का एलन मस्क पर आरोप
बता दें कि, ट्विटर खरीदने के सौदे से हाथ पीछे करने के बाद ट्विटर ने एलन मस्क पर कई आरोप लगाए हैं। ट्विटर का आरोप है कि मस्क ने ट्विटर और शेयरहोल्डर्स के लिए अपने दायित्वों का सम्मान करने से इनकार कर दिया था। क्योंकि जिस सौदे पर उन्होंने साइन किए हैं वह अब उनके व्यक्तिगत हितों के अनूकुल नहीं है। मस्क का स्पष्ट रूप से मानना है कि वह डेलावेयर अनुबंध के कानून के अधीन हर दूसरे पक्ष के उलट अपना विचार बदलने, कंपनी को नुकसान पहुंचाने, उसके संचालन को बाधित करने के लिए स्वतंत्र हैं।

अप्रैल में किया सौदा, मई में रोक दिया
आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में मस्क ने ट्विटर के साथ लगभग 44 अरब डॉलर के लेनदेन में अधिग्रहण समझौता किया। हालांकि, मस्क ने मई में अपनी टीम को ट्विटर के इस दावे की सत्यता की समीक्षा करने की अनुमति देने के लिए सौदे को रोक दिया कि प्लेटफॉर्म पर 5 फीसदी से कम खाते बॉट या स्पैम हैं।

जानें क्यों कैंसिल हुई डील
बता दें कि, दुनिया के सबसे अमीर शख्स अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ट्विटर डील को कैंसिल करने का फैसला किया था। एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर ने अग्रीमेंट्स के कई प्रोविजन्स तोड़े हैं, इसलिए वो अब इस डील से पीछे हट रहे हैं।

अंदर की बात क्या है ?
अरबपति टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की टीम द्वारा ट्विटर को भेजे गए एक पत्र के अनुसार, एलन मस्क ने खरीद समझौते के कई उल्लंघनों का हवाला देते हुए ट्विटर को खरीदने के लिए अपने 44 अमेरिकी डॉलर के सौदे को समाप्त कर दिया है। पत्र में लिखा गया है कि, ''एलन मस्क ट्विटर डील को खत्म कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर उस समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है।
(फोटो-सौ. सोशल मीडिया व पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications