अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट मनाएंगे पार्टी, एलन मस्क ने भेजी ट्रीट, आइसक्रीम, कैंडी और मिठाइयां खाएंगे वैज्ञानिक
एलन मस्क ने अंतरिक्षयात्रियों के लिए बेहतरीन डिशेज भेजी हैं। SpaceX की ओर से इंटनेशनल स्पेस स्टेशन में बाकी सामानों के साथ-साथ एस्ट्रोनॉट्स के फेस्टिवल सेलिब्रेशन के लिए कई तरह की मिठाइयां भेजी हैं।
एलन मस्क हमेशा कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगती है। इस बार एलन मस्क ने थैंक्सगिविंग फेस्टिवल के अवसर पर SpaceX के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आइसक्रीम और कई प्रकार की मिठाइयां भेजी हैं। SpaceX के नवीनतम लॉन्च में, कंपनी के फाल्कन- 9 रॉकेट ने शनिवार दोपहर (26 नवंबर) को आईएसएस के लिए 26वां ड्रैगन कमर्शियल रिसप्लाई सर्विसेज मिशन लॉन्च किया। इसके साथ रिसर्च और साइंस के मटीरियल् के साथ-साथ क्रू सप्लाई और हार्डवेयर की चीजे भी भेजी गई हैं।

image: File
3500 किलोग्राम सामान के साथ इस रॉकेट में हॉलीडे ट्रीट्स भी भेजी गईं हैं। एस्ट्रोनॉट्स वहां आइसक्रीम, क्रैनबेरी एप्पल डेजर्ट, पंपकिन पाइ, ग्रीन बींस के साथ-साथ कैंडी कॉर्न का भी लुत्फ उठा सकेंगे। नासा ने कहा कि "लंबी अवधि के अन्वेषण मिशनों के लिए पौष्टिक भोजन का एक निरंतर स्रोत आवश्यक है। ऐसे टिपिकल प्री-पैकेज्ड एस्ट्रोनॉट फूड अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पूरक भोजन का काम करेंगे।"
आपको बता दें कि अंतरिक्षयात्रियों को भेजे गए पैकेज में स्वादिष्ट खाने के अलावा टमाटर के बीज भी दिए गए हैं। नासा एक प्रयोग के तौर पर इन टमाटर के बीजों को अंतरिक्ष में उगाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले अंतरिक्ष में हरी-पत्तेदार सब्ज़ियां उगाई जा चुकी हैं और अब वे टमाटर उगाने पर फोकस कर रहे हैं। नासा के अंतरिक्ष फसल उत्पादन वैज्ञानिक और प्रमुख अन्वेषक गियोया मस्सा ने सीएनएन को बताया, "टमाटर हमारे लिए वेजी टीम पर एक नया रोमांच होगा, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन प्यासे पौधों को बिना पानी के अच्छी तरह से कैसे रखा जाए।" अगर टमाटर उगाने का प्रयोग सफल हो जाता है तो इसे मानव जाति की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications