लोगों का भरोसा जीतने के लिए ट्विटर को राजनीतिक तौर पर तटस्थ होना चाहिए: एलन मस्क
वॉशिंगटन, 28 अप्रैल। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद कहा कि ट्विटर पर लोगों का लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए इसे हर हाल में राजनीतिक तौर पर तटस्थ होना चाहिए। इसे लेफ्ट और राइट दोनों ही विचारधारा से अलग होना चाहिए। एलन मस्क ने ट्वीट करके लिखा, जनता के भरोसे के लायक होने के लिए ट्विटर को राजनीतिक रूप से तटस्थ होना चाहिए, जिसका प्रभावी रूप से मतलब है कि पूरी तरह से लेफ्ट विचारधारा और पूरी तरह से राइट विचारधारा के लोगों को यह समान रूप में परेशान करे। गौर करने वाली बात है कि एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में में खरीदा है और अब ट्विटर प्राइवेट कंपनी हो गई है, इसे शेयर बाजार से भी डीलिस्ट कर दिया जाएगा। जिन लोगों के पास ट्विटर के शेयर हैं उन्हें प्रति शेयर 54.20 यूएस डॉलर दिया जाएगा।
Recommended Video

एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर के डायरेक्ट मैसेज को एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होना चाहिए सिग्नल की तरह, ताकि कोई भी इसकी जासूसी ना कर सके और ना ही मैसेज को हैक कर सके। वहीं ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने का कि उन्हें अपने कर्मचारियों पर गर्व है, जिन्होंने इस शोरगुल के माहौल में भी अपने काम को पूरी प्रतिबद्धता से किया है। पराग अग्रवाल ने ट्वीट करके लिखा कि मैंने ट्विटर को बदलने की जिम्मेदारी ली थी, इसे बेहतर करने का संकल्प लिया था, इसकी सेवाओं को मजबूत करने की जिम्मेदारी ली थी। उन लोगों को गर्व है जिन्होंने इन तमाम उठापटक के बीच अपना काम जारी रखा। वहीं ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक साथ कई ट्वीट करके ट्विटर के बिकने का समर्थन किया और एलन मस्क पर भरोसा जताया।
जैट डोर्सी ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर मैं चाहता हूं कि ट्विटर का कोई मालिक नहीं होना चाहिए। इसे लोगों की बेहतरी के लिए होना चाहिए, कंपनी नहीं होना चाहिए, इसमे कुछ प्रोटोकॉल होने चाहिए और इसे इसी पर चलना चाहिए। बतौर कंपनी इस समस्या का समाधान करने के लिए मुझे लगता है कि एलन मस्क एक मात्र समाधान हैं, जिनपर मैं भरोसा करता हूं। मुझे उनके मिशन पर भरोसा है, वह विवेक को आगे बढ़ाएंगे। बता दें कि जैक डोर्सी ट्विटर के को फाउंडर हैं, उन्होंने 20 नवंबर 201 को अचानक से ट्विटर से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आईआईटी पास आउट पराग अग्रवाल को कंपनी का सीईओ बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications