चीन में कड़े लॉकडाउन के कारण खून के आंसू रो रहे एलन मस्क, हो रहा अरबों का नुकसान

एलन मस्क ने कहा कि टेक्सास और बर्लिन में टेस्ला की नई कार फैक्ट्रियों को अरबों का नुकसान हो रहा है क्योंकि वे बैटरी की कमी और चीन बंदरगाह के मुद्दों के कारण उत्पादन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वाशिंगटन, 23 जून: दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को चीन के लॉकडाउन से अरबों का नुकसान हो रहा है। एलन मस्क ने कहा कि टेक्सास और बर्लिन में टेस्ला की नई कार फैक्ट्रियों को अरबों का नुकसान हो रहा है क्योंकि वे बैटरी की कमी और चीन बंदरगाह के मुद्दों के कारण उत्पादन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चीन में कोरोना वायरस के फैलते हुए प्रकोप के कारण इस साल सख्त लॉकडाउन लगाए गए हैं।

तस्वीर- फाइल

पैसे जला रहीं दोनों कंपनियां

पैसे जला रहीं दोनों कंपनियां

एलन मस्क ने अपनी दोनों फैक्ट्रियों को पैसा जलाने वाली भट्टियां बताया। उन्होंने कहा कि बर्लिन और ऑस्टिन दोनों कारखाने अभी विशाल धन भट्टियां हैं। यह वास्तव में विशाल ध्वनि गर्जन की तरह हैं जहां आग पर पैसे के जलने की आवाज सुनाई देती हैं। मस्क ने कहा कि शंघाई का कोविड लॉकडाउन बेहद बुरा था। इसके कारण हुए शटडाउन ने न केवल टेस्ला के शंघाई कारखाने में, बल्कि इसके कैलिफोर्नियां संयंत्र में भी कार उत्पादन को प्रभावित किया।

लॉकडाउन से प्रभावित हुआ काम

लॉकडाउन से प्रभावित हुआ काम

शंघाई में ही टेस्ला की एक बड़ी फैक्ट्री है। लॉकडाउन के कारण यहां निर्माण कार्य पूरी तरह कठिन हो गया था। शंघाई की फैक्ट्री में टेस्ला कार की बैट्री और कार का निर्माण किया जाता है। शंघाई की इस फैक्ट्री में एक दिन में 2500 कार बनाने की क्षमता है। मस्क ने कहा कि बीते 2 साल दुःस्वप्न रहे हैं। और दुख की बात ये है कि अभी भी हम इससे बाहर नहीं निकल पाए हैं।

कंपनी के दिवालिया होने का खतरा

कंपनी के दिवालिया होने का खतरा

मस्क ने कहा कि हम कारखानों को कैसे संचालित करें ताकि हम लोगों को भुगतान कर सकें और दिवालिया न हों। मस्क ने बीते सप्ताह कहा था कि टेस्ला में वेतनभोगी कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती होगी। एलन मस्क ने कहा कि इस साल की शुरुआत में खोली गईं गीगाफैक्ट्रियां उत्पादन बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

इलेट्रिक ट्रक का 2023 में उत्पादन

इलेट्रिक ट्रक का 2023 में उत्पादन

ऑस्टिन में टेस्ला साइट वर्तमान में छोटी संख्या में कारों का उत्पादन करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी बैट्रियों के कुछ हिस्से चीन के बंदरगाह पर फंस गए हैं और उन्हें वहां से लाने वाला कोई नहीं है। मस्क ने कहा कि ये तेजी से ठीक हो सकता है, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शंघाई का बंद होना टेस्ला के लिए बहुत कठिन है। मस्क ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टेस्ला अपने साइबर ट्रक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रकों का मध्य 2023 में उत्पादन शुरू कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+