SpaceX की असफलता से टेस्ला को हुआ भारी नुकसान, एलन मस्क ने एक ही दिन में गंवा दिए खरबों रुपये

ये लॉन्चिंग इसलिए अहम थी क्योंकि इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम रख पाएगा। मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं।

Elon Musks wealth drops

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा निर्मित दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट गुरुवार को लिफ्ट ऑफ के 4 मिनट बाद ही फट गया। ये स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट था। स्पेसएक्स की इस असफलता का खामियाजा एलन मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला को भुगतना पड़ा है।

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। टेस्ला के शेयरों में एक ही दिन में 9.75 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मस्क की नेटवर्थ में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

साल 2023 में यह पहली बार हुआ है जब एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में इतनी गिरावट हुई है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की नेटवर्थ अब 164 अरब डॉलर हो गई है। गुरुवार को 9.75 फीसदी गिरावट के साथ टेस्ला का मार्केट कैप 516.56 अरब डॉलर रह गया है।

टेस्ला इस गिरावट के बाद दुनिया की टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में एक स्थान गिरकर नौवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं अगर एलन मस्क की बात करें तो इस साल उनकी नेटवर्थ में 26.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक टेस्ला में एलन मस्क की 13% हिस्सेदारी, स्पेसएक्स में 42% हिस्सेदारी और ट्विटर में 79% हिस्सेदारी है। एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर को $44 बिलियन में खरीदा था। वह इन सभी तीनों कंपनी के सीईओ हैं।

इससे पहले स्पेसएक्स द्वारा निर्मित स्टारशिप ने गुरुवार को लॉन्च पैड से सफलतापूर्वक उड़ान भरी थी लेकिन 4 मिनट बाद इसमें विस्फोट हो गया। इस रॉकेट लॉन्च पर दुनिया भर की निगाहें थीं। हालांकि इस असफलता के बाद भी एलन मस्क ने वादा किया है कि कुछ महीनों में स्टारशिप फिर से उड़ान भरेगा।

रॉकेट के लांच होने के बाद बीच आसमान में फटने के बाद भी स्पेसएक्स की टीम ने तालियां बजा कर इस मौके की खुशी मनाई है। स्पेसएक्स ने इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है, स्टारशिप के पहले फ्लाइट टेस्ट के लिए पूरी स्पेसएक्स टीम को बधाई!

स्पेसएक्स ने कहा कि टीमें डेटा को रिव्यू करना जारी रखेंगीं और अगले फ्लाइट टेस्ट की दिशा में काम करेंगी। स्पेस एक्स ने आगे कहा कि ऐसे टेस्ट से हम सीखते हैं। इसी से सफलता मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+