पिता से इतनी नफरत, कि उनका रखा नाम भी कबूल नहीं, एलन मस्क की बेटी बदलवाएगी अपना नाम
एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने अपना नाम बदलने के लिए एक याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि मैं अब अपने जैविक पिता के साथ नहीं रहती।
न्यूयॉर्क, 21 जून : दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार वे अपने निजी जीवन को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। खबर है कि, एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी ने अपना नाम बदलने के लिए एक याचिका दायर की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि वे अब अपने जैविक पिता के साथ नहीं रहती हैं और न ही वे अब किसी भी तरह से उनसे संबंध रखना चाहती हैं। उन्होंने दायर याचिका में अपना नाम बदलने का अनुरोध किया है।

अब घरेलू मामले को लेकर सुर्खियों में हैं टेस्ला चीफ
टेस्ला के मालिक एलन मस्क की 18 साल की बेटी जेवियर मस्क ने खुद को ट्रांसजेंडर घोषित किया है। बता दें कि जेवियर मस्क की मां का नाम जस्चिन विल्सन है। जस्टिन विल्सन और एलन मस्क के बीच साल 2008 में तलाक हो गया था।
नई पहचान के साथ रहना चाहती है जेवियर मस्क
कोर्ट में नाम बदलने वाली याचिका में जेवियर मस्क ( Xavier Musk) ने कहा है कि मैं अब अपने जैविक पिता के साथ नहीं रहती हूं और अब अपनी नई लैंगिंक पहचना बनाना चाहती हूं। जेवियर मस्क ने यह याचिका अप्रैल में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर की थी, लेकिन हाल ही में मीडिया के सामने आई है। बता दें कि, कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार पूर्व जेवियर अलेक्जेंडर मस्क ने हाल ही में 18 साल की हुई है और अदालत से अपनी लैंगिक पहचान को पुरुष के रूप में स्थापित करने के लिए कहा था। ऑनलाइन दस्तावेज में जेवियर के नए नाम का संशोधन हुआ था।
एलन मस्क ने अभी तक कुछ नहीं कहा है
इस घरेलू मामले पर उद्योगपति एलन मस्क की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि, जस्टिन विल्सन के साथ साल 2008 में उनका तलाक हो गया था। न तो मस्क और न ही टेस्ला मीडिया कार्यालय से जुड़े वकील ने इस मामले में कोई जवाब दिया है। आपको बता दें कि एलन मस्क ने 2020 में ट्वीट करते हुए अपनी पसंद के सर्वनाम चुनने वाले ट्रांसजेंडर लोगों का समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications