एलॉन मस्क ने माना जेफ बेजॉस का लोहा, बोले- उनके बारे में यह सच है
नई दिल्ली, 02 जुलाई। टेस्ला कंपनी के मालिक एलॉन मस्क और अमेजान के मालिक जेफ बेजोस के बीच काफी लंबे समय से तनातनी चली आ रही है, दोनों एक दूसरे के खिलाफ खुलकर सार्वजनिक तौर पर बोलते हैं। लेकिन इस बार एलॉन मस्क ने जेफ बेजॉस की तारीफ की है। दरअसल दोनों की कंपनियां अंतरिक्ष मिशन के लिए काम कर रही हैं। मस्क ने स्पेस एक्स कंपनी की शुरुआत की है तो बेजॉस ने ब्लू ओरिजिन नाम की स्पेस कंपनी शुरू की है। दोनों ही अंतरिक्ष में लोगों को भेजने के लिए लॉन्ग रेंज ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल लेखक एरिक बर्जर ने ट्वीट करके जेफ बेजॉस की तारीफ की थी, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए जेफ ने भी इसका समर्थन करिया। बर्जर ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमेजन के सीईओ की इस बात के लिए आलोचना करना आसान है कि उन्होंने रॉकेट इंजिन मिशन की शुरुआत देर से की, लेकिन फिर भी वह स्पेश के इतिहास की जानकारी के मामले में पूरे नंबर हासिल करेंगे। यह पहली बार नहीं है जब एलॉन मस्क ने किसी ऐसे ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमे जेफ बेजॉस को टैग किया गया है। इससे पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं।
इससे पहले एक मीम वायरल हुआ था, जिसमे गॉडजिला बनाम कोंग को दिखाया गया था, जिसमे एक को जेफ बेजोस और दूसरे को रिचर्ड बैंनसन के तौर पर दिखाया गया। दोनों एक दूसरे पर हमला करने की मुद्रा में हैं। अगले मी में दोनों ही गॉडजिला और किंग कोंग को डॉज क्वाइन का मीम वाला कुत्ता डंडे से दौड़ा लेता है और इसे एलॉन मस्क नाम दिया गया है। इस मीम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा था कि क्या मैं डॉज में भुगतान कर सकता हूं।
पिछले कुछ समय की बात करें तो स्पेस एक्स और ब्लू ओरिजिन कई मसलों पर एक दूसरे के सामने आ चुके हैं 2004 में जब दोनों की कंपनियां शुरुआती दौर में थी तो मस्क और बेजॉस एक दूसरे से एक बार व्यक्तिगत तौर पर भी मिल चुके हैं। बता दें कि एलॉन मस्क लोगों को स्पेस एक्स मिशन के जरिए अंतरिक्ष भेजना चाहते हैं। उनका मिशन है कि लोगों को प्राइवेट रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications