Elon Musk ने US Presidential Election में Donald Trump को किया समर्थन, दिया भारी-भरकम डोनेशन

US Presidential Election 2024: व्हाइट हाउस की रेस तेज होने के साथ ही अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने सुपर पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (Super-PAC) को भारी भरकम डोनेशन दिया है, जो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों ( US Presidential Election) में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए कैम्पेन कर रही है।

एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन करने का मतलब अमेरिका की राजनीति में छाप छोड़ने की कोशिश है और एलन मस्क का ये बड़ा दांव माना जा रहा है।

elon musk donald trump news Musk donation to Trump Elon Musk and Republican Party Musk Trump relations

डोनाल्ड ट्रंप को एलन मस्क का समर्थन

इस मामले से परिचित लोगों ने ब्लूमबर्ग को बताया है, कि एलन मस्क ने अमेरिका पीएसी नाम के एक लो-प्रोफाइल समूह को दान दिया है। हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है, कि उन्होंने समूह को कितना दान दिया है, लेकिन सूत्रों ने इसे "बड़ी राशि" बताया है। दिलचस्प बात यह है, कि यह आंकड़ा जल्द ही पता चल जाएगा, क्योंकि पीएसी 15 जुलाई को अपने दानदाताओं की सूची का खुलासा करने वाली है।

एलन मस्क का चुनावी फंड उनके "राजनीतिक रूप से स्वतंत्र" होने के पिछले रुख से एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है। अतीत में, टेस्ला के सीईओ पर दक्षिणपंथी विचारों का समर्थन करने और डेमोक्रेट्स पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, एलन मस्क ने अभी तक किसी भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का सार्वजनिक रूप से समर्थन नहीं किया है, लेकिन अमेरिका पीएसी के कोषाध्यक्ष क्रिस गोबर ने फिलहाल इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

ट्रंप का समर्थन समूह है Super PAC

Super PAC अमेरिका का एक कैम्पेन कंपनी है, जो डोनाल्ड ट्रंप के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रही है। कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के "बाहर निकलो और वोट दो" कैम्पेन को इस ग्रुप ने काफी आक्रामकता के साथ यूक्रेन युद्ध को आधार बनाकर अमेरिका में चलाया है, जिससे ट्रंप को काफी फायदा हुआ है। माना जा रहा है, कि स्विंग स्टेट में इसने जिस तरह से ट्रंप का प्रचार किया है, उससे उन्हें काफी फायदा मिलने वाला है।

Super PAC समूह, मुख्य रूप से घर-घर जाकर लोगों को समझाने पर ध्यान केंद्रित करता है, क्योंकि अमेरिका के फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के हाल ही में सुपर PAC को मतदाता आउटरीच पर अभियानों के साथ कॉर्डिनेशन करने की इजाजत दी है। इसके मद्देनजर, अमेरिका PAC ने 'इन फील्ड स्ट्रैटेजीज' को काम पर रखा है, जो एक राष्ट्रीय जमीनी स्तर की फर्म है, जिसने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के लिए भी काम किया है।

ट्रंप समर्थक समूह को दान देने के एलन मस्क के फैसले को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की व्हाइट हाउस रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह ध्यान देने वाली बात है, कि बाइडेन का अभियान पहले से ही उनकी उम्र और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर विवादों और चिंताओं से घिरा हुआ है।

एलन मस्क के लिए दांव पर क्या है?

एलन मस्क की का कारोबार और प्रॉपर्टी, मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला इंक, अंतरिक्ष एजेंसी कंपनी स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में उनकी हिस्सेदारी से आती है। उनकी कंपनियों ने बड़े सरकारी कॉन्ट्रैक्ट किए हैं और अक्सर रेगुलेशंस को लेकर उनका अमेरिका की संघीय एजेंसियों के साथ टकराव हुआ है।

एलन मस्क ने जब ट्विटर का अधिग्रहण किया था, उसके बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नीति एलन मस्क के लिए सही नहीं है। बाइडेन की नीति अमेरिका में जैविक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों से रिप्लेस करने की है, और एलन मस्क के लिए ये नीति फायदेमंद भी है, लेकिन ट्रंप इस पॉलिसी के खिलाफ रहे हैं।

अतीत में, इस मामले को लेकर दोनों कारोबारी दिग्गजों के बीच टकराव भी हो चुका है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं और अरबपति कारोबारी ने पूर्व राष्ट्रपति को इलेक्ट्रिक वाहनों और क्रिप्टो नीति पर सलाह दी है। पिछले महीने टेस्ला की वार्षिक बैठक में एलन मस्क ने कहा था, कि "वह (ट्रंप) बिना किसी कारण के मुझे कॉल करते रहते हैं।" जो दोनों के बीच के करीबी संबंधों को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+