Elon Musk के पिता को दिया गया स्पर्म डोनेट करने का ऑफर, जानिए तैयार हुए या नहीं?

एलन मस्क के पिता ने खुलासा किया है, कि अपनी सौतेली बेटी से भी दो बच्चे पैदा कर चुके हैं।

वॉशिंगटन, जुलाई 20: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क, जो अपने बयानों और ट्वीट्स की वजग से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं, अब उनके पिता भी अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एलन मस्क के पिता एरल मस्क, जिन्होंने पिछले दिनों ये दावा कर सनसनी मचा थी कि, कि उन्होंने अपनी सौतेली बेटी से साल 2019 में एक बच्चे को पैदा किया है, अब उन्होंने दावा किया है, कि उन्हें स्पर्म दान देने के लिए कहा गया है, ताकि एलन मस्क की एक नई पीढ़ी पैदा हो सके।

एलन मस्क के पिता का दावा

एलन मस्क के पिता का दावा

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 76 साल के एरल मस्क ने दावा किया है, कि उन्हें एलन मस्क की एक नई पीढ़ी बनाने के लिए शुक्राणु दान करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि, "मुझे कोलंबिया में एक कंपनी मिली है जो चाहती है कि मैं उच्च श्रेणी की कोलंबियाई महिलाओं को गर्भवती करने के लिए शुक्राणु दान करूं, क्योंकि उन्होंने ऐसा डिमांड किया है'। एलन मस्क के पिता ने दावा करते हुए कहा कि, उन्हें कंपनी की तरफ से कहा गया, कि वो स्पर्म के लिए एलन मस्क के पास भला क्यों जाएं, जब एलन मस्क को पैदा करने वाला ही यहां मौजूद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि, उन्हें उनकी सेवाओं के लिए कोई भुगतान का वादा नहीं किया गया था। लेकिन अगर वो अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए सहमत हो जाए, तो शायद उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती।

किस तरह की सुविधाएं दी जातीं?

किस तरह की सुविधाएं दी जातीं?

एलन मस्क के पिता ने दावा करते हुए कहा कि, "उन्होंने मुझे कोई पैसे की पेशकश नहीं की, लेकिन उन्होंने मुझे फर्स्ट क्लास की यात्रा और फाइव स्टार होटल में रहने और उस तरह की सभी चीजों की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पेशकश की है।" जब एलन मस्क के पिता से पूछा गया, कि क्या वो इन सुविधाओं के बदले अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार होंगे? तो उन्होंने कहा कि, 'क्यों नहीं?' द सन ने एलन मस्क के पिता के हवाले से कहा है कि, "अगर मेरे पास एक और बच्चा होता, तो मैं ऐसा करता। मुझे कोई कारण नहीं दिखता है।" वहीं, इससे पहले एरोल मस्क ने अपनी सौतेली बेटी जाना के साथ एक गुप्त बच्चे की पुष्टि की थी। एरोल ने कहा था कि, "पृथ्वी पर केवल एक चीज है, जिसके लिए हम पुनरुत्पादन करते हैं"। आपको बता दें कि, एरल मस्क भी पेशे से इंजीनियर हैं, उन्होंने बताया कि हम इस दुनिया में एक ही चीज के लिए धरती पर हैं और वह है प्रजनन।

एलन मस्क के साथ तनावपूर्ण रिश्ता

एलन मस्क के साथ तनावपूर्ण रिश्ता

इससे पहले एरल और जेना ने अपने पहले बच्चे को 2017 में जन्म दिया था जो एक लड़का था। बता दें कि जेना एरल मस्क की दूसरी पत्नी हीड बेजडेनहॉट की बेटी हैं। एलन मस्क की मां मे हेल्डमैन मस्क से तलाक के बाद एरल मस्क ने दूसरी शादी की थी। हीड बेजडेनहॉट की बेटी जेना से एरल मस्क रिलेशनशिप में थे। एरल और हीड के दो बच्चे हैं और वह जेना का भी लालन-पालन करते हैं। जब एरल मस्क ने हीड से शादी की थी तो उस वक्त जेना सिर्फ 4 साल की थीं, उस वक्त एरल मस्क उनके स्टेप फादर बने थे। 18 साल साथ रहने के बाद एरल और हीड के बीच तलाक हो गया। जेना पहली बार 2017 में एरल के बच्चे की मां बनी थीं, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था और एलन मस्क का पिता के साथ काफी तनावपूर्ण रिश्ता हो गया था।

9 बच्चों के पिता हैं एलन मस्क

9 बच्चों के पिता हैं एलन मस्क

ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की वकालत करने वाले एलन मस्क अब तक 9 बच्चों के पिता बन चुके हैं और एलन मस्क ने अपने पूर्व कनाडाई गर्लफ्रेंड गिम्स से दो बच्चे तो पूर्व पत्नी जस्टिन विल्सन के साथ पांच बच्चे पैदा किए। वहीं, नवंबर 2021 एलन मस्क, सरोगेसी के जरिए दो और बच्चों के पिता बने थे। बिजनेस इनसाइडर ने दावा किया था कि, शिवोन जिलिस नाम की महिला एलन मस्क के जुड़वा बच्चों की मां हैं। शिवोन ज़िलिस एक कनाडाई महिला हैं और माना जाता है कि उनका जन्म एक भारतीय अप्रवासी मां और एक कोकेशियान पिता से हुआ था। शिवोन ज़िलिस ने येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया। अभी तक, शिवोन ज़िलिस, न्यूरालिंक में संचालन और विशेष परियोजनाओं के निदेशक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+