Elon Musk ने गर्लफ्रेंड ग्रिम्स से किया ब्रेकअप, अरबपति कारोबारी ने बताई तीन साल बाद अलग होने की वजह
एलन मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रीम्स ने अलग होने का फैसला किया। एलन मस्क ने ब्रेकअप के पीछे की वजह भी बताई है।
नई दिल्ली, सितंबर 25: अंतरिक्ष में क्रांति लाने वाले और विश्व के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क का उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया है। एलन मस्क मंगल ग्रह पर शहर बसाने का ख्वाब देखते हैं, चंद्रमा पर लोगों को ले जाने की प्लानिंग करते हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी रैपर गर्ल्फ्रेंड के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है।

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप
एलन मस्क और उनकी प्रेमिका अब अलग अलग हो चुकी हैं। हालांकि, एलन मस्क ने इस ब्रेकअप को 'सेमी ब्रेकअप' कहा है। लेकिन, उन्होंने सेमी ब्रेकअप का मतलब नहीं समझाया है। शुक्रवार सुबह टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर काराबोरी एलन मस्क ने पेज सिक्स को दिए गये इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप की बात बताई है। पेज सिक्स ने एलन मस्क के हवाले से लिखा है कि, एलन मस्क और कनाडा की रैपर पिछले 3 सालों से एक दूसरे के साथ थे, लेकिन अब उन्होंने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया है।

गर्लफ्रेंड से 'सेमी ब्रेकअप'
एलन मस्क ने कहा कि 'हम सेमी सेपरेट हुए हैं और हम हमेशा एक दूसरे को प्यार करते रहेंगे और हम अच्छे वक्त में एक दूसरे से मिलते रहेंगे''। एलन मस्क ने ब्रेक अप के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वो काम की वजह से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि, "स्पेसएक्स और टेस्ला की वजह से मुझे काफी काम करना पड़ता है और ज्यादादर समय मुझे टेक्सास या फिर अलग अलग देशों का दौरा करना पड़ता है। और ग्रिम्स का काम मेरे काम से बिल्कुल अलग है, और उसेज्यादातर वक्त लॉस एंजिल्स में रहना पड़ता है।'' वहीं, मस्क और ग्रिम्स के प्रवक्ता ने फिलहाल मस्क के ऐलान के बाद अभी तक कुछ नहीं कहा है।

एलन मस्क-ग्रिम्स का है एक बेटा
कनाडा की सिंगर ग्रिम्स और विश्व के सबसे अमीर 49 साल के कारोबारी एलन मस्क का एक बेटा भी है। वहीं कुछ दिन पहले ग्रिम्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वो मंगल ग्रह पर जाने और वहां मरने के लिए भी तैयार हैं। मार्च महीने में ऑनलाइन सवालों का जबाव देते हुए एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने कहा था कि वो 50 साल की उम्र में मंगल ग्रह पर जाना चाहती हैं। आपको बता दें कि एलन मस्क और ग्रिम्स 2018 से रिलेशनशिप में थीं और उनका एक बेटा है, जिसका नाम X Æ A-Xii है। उन्होंने सवाल का जबाव देते हुए कहा था कि वो मंगल ग्रह पर इसलिए जाना चाहती हैं ताकि लाल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाने में मदद मिल सके।

'एलियन के चोट' की तस्वीर वाला टैटू
एलन मस्क की गर्लफ्रेंड का नाम है ग्रिम्स जो कनाडा की रहने वाली हैं और एक रैपर गायिका हैं। ग्रिम्स अकसर अपनी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अप्रैल महीने में एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट किया था, जिसमें सिर्फ उनका पीठ दिख रहा था। तस्वीर में दिख रहा है, कि उनके पीठ पर जख्म के निशानों वाले टैटू बने हुए हैं जिसकी पहले सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की गई लेकिन जब ग्रीम्स के लिखे शब्दों को लोगों ने पढ़ा तो फिर बवाल मच गया था। इस टैटू के साथ उन्होंने लिखा था कि, ये एलियंस को दिए गये जख्मों के निशान हैं।

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी
एलन मस्क की स्टाइलिश गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का असली नाम क्लेरी एलिस बूचर है और एलन मस्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर इंसान हैं। ग्रीम्स अप्रैल महीने में एक टैटू की वजह से काफी सुर्खियों में आ गईं थीं। उस वक्त दुनिया को दिखाया है जब कुछ ही दिन पहले एलन मस्क ने ऐलान किया था वो 2026 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर ले जाएंगे। एलन मस्क का ये दावा नासा के दावे से 7 साल पहले मंगल ग्रह पर ले जाने का है। यानि मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने का नासा का मिशन 2033 का है लेकिन एलन मस्क ने मंगल पर इंसान को उतारने का लक्ष्य 2026 रखा है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वो तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने से पहले मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसा देंगे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications