Elon Musk: दुनिया में 200 अरब डॉलर डूबोने वाले पहले शख्स बने एलन मस्क, आधी से ज्यादा संपत्ति डूबी

इलेक्ट्रिक कार बाजार से अब टेस्ला का वर्चस्व कम होने लगा है और दूसरी कार कंपनियों से टेस्ला को भारी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इस साल टेस्ला के शेयर्स 65 प्रतिशत गिर गये हैं।

elon musk

Elon Musk Lost 200 Billion Dollar: करीब दो सालों तक विश्व के सबसे अमीर कारोबारी रहने वाले एलन मस्क दुनिया के पहले ऐसे शख्स बन गये हैं, जिनकी 200 अरब डॉलर की संपत्ति डूब गई है। इससे पहले अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस थे, जिनकी 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति डूब गई थी और अब एलन मस्क ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

एलन मस्क के डूब गये 200 अरब डॉलर

एलन मस्क के डूब गये 200 अरब डॉलर

एलन मस्क का कारोबार वैसे तो रॉकेट की रफ्तार से उड़ रहा था, लेकिन ट्विटर अधिग्रहण का उनका फैसला बुरी तरह से खराब साबित हुआ है और ट्विटर की वजह से उनका कारोबार काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क इतिहास के पहले ऐसे कारोबारी बन गये हैं, जिनकी 200 अरब डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मंगलवार को एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर्स में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और उसके बाद 51 साल के एसलन मस्क की संपत्ति में करोड़ों डॉलर का नुकसान हो गया। आपको बता दें कि, एलन मस्क अपनी कंपनियों से सैलरी नहीं लेते हैं, बल्कि वो सैलरी की जगह कंपनी से शेयर्स लेते हैं। लिहाजा, अगर उनकी कंपनियों के शेयर्स के दाम बढ़ते हैं, तो एलन मस्क की संपत्ति में इजाफा होता है और शेयर्स के दाम कम होते हैं, तो फिर उनकी संपत्ति घटने लगती है।

एलन मस्क की संपत्ति कितनी कम हो गई?

एलन मस्क की संपत्ति कितनी कम हो गई?

4 नवंबर 2021 को एलन मस्क की संपत्ति 340 अरब डॉलर आंकी गई थी और उसके बाद एलन मस्क ने फरवरी महीने से ट्विटर खरीदने के लिए अपनी इच्छा जतानी शुरू कर दी थी। एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर खरीदा और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क की ताजा संपत्ति घटकर 137 अरब डॉलर हो गई है। एलन मस्क इस महीने तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन इस महीने नंबर-1 के पायदन से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फ्रांसीसी बिजनेस टायकून बर्नार्ड अरनॉल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गये हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है, कि बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति बढ़ी है, बल्कि ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि एलन मस्क की संपत्ति घट गई है।

टेस्ला कंपनी को भी नुकसान

टेस्ला कंपनी को भी नुकसान

अक्टूबर 2021 में एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण को पार कर लिया था और विश्व की सबसे अमीर कंपनियों की फेहरिस्त में शामिल हो गई थी, जिनमें Apple Inc, Microsoft Corp, Amazon.com Inc और Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक शामिल हैं। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें अमेरिका के साथ साथ चीन में भी जबरदस्त हिट रही है। लेकिन, चीन में कोविड-19 महामारी के उछाल ने एलन मस्क को काफी नुकसान पहुंचाया है। खासकर शी जिनपिंग की ज़ीरो कोविड पॉलिसी ने शंघाई शहर को कई महीनों के लिए बंद रखा, जहां एलन मस्क की टेस्ला कंपनी की फैक्ट्री है। लिहाजा, इससे एलन मस्क को भारी नुकसान पहुंचा है।

बाजार में टेस्ला की पकड़ पड़ी ढीली

बाजार में टेस्ला की पकड़ पड़ी ढीली

रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इलेक्ट्रिक कार बाजार से अब टेस्ला का वर्चस्व कम होने लगा है और दूसरी कार कंपनियों से टेस्ला को भारी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, ऐसा पहली बार हो रहा है, कि टेस्ला कंपनी ने अमेरिका में अपनी कारों पर नये साल में छूट का ऑफर निकाला है और 7500 डॉलर डिस्काउंट देना शुरू किया है। इसके साथ ही ट्विटर खरीदने के बाद हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जैसे फैसलों ने भी एलन मस्क की नैतिकता पर सवाल खड़े किए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, टेस्ला के शेयर्स में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज किया गया है और साल 2022 में टेस्ला के शेयर्स 65 प्रतिशत तक गिर गये हैं और इसी का असर उनकी प्रॉपर्टी पर पड़ा है।

फेडरल रिजर्व पर फोड़ा ठीकरा

फेडरल रिजर्व पर फोड़ा ठीकरा

हालांकि, एलन मस्क ने टेस्ला के शेयर्स में हो रही गिरावट को लेकर चिंताओं से इनकार किया है और उन्होंने कहा है, कि "टेस्ला पहले से बेहतर काम कर रही है।" वहीं, 16 दिसंबर को एक ट्वीट में एलन मस्क ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में एलन मस्क ने कहा था, कि फेडरल रिजर्व पर उनका नियंत्रण नहीं है और असल में सबसे बड़ी समस्या यही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+