नए साल में Twitter में होंगे धमाकेदार बदलावः Elon Musk ने खुद बताया कि क्या सब बदलेगा?
एलन मस्क ने ऐलान किया है कि नए सप्ताह में ट्विटर के ओवरहाल में बदलाव किया जा रहा है। इसमें साइड स्वीप फीचर के जरिए यूजर्स ट्वीट्स, ट्रेंड्स, टॉपिक, लिस्ट आदि को नेविगेट कर पाएंगे।

Image: File
Twitter के टेकओवर के बाद से ही एलन मस्क इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लगातार बदलाव कर रहे हैं। साल बदलने पर भी ट्विटर में ये बदलाव का दौर रुकने वाला नहीं है। एलन मस्क ने ऐलान किया है कि नए सप्ताह में ट्विटर के ओवरहाल में बदलाव किया जा रहा है। एलन मस्क ये बदलाव करेंगे इसकी घोषणा उन्होंने बीते साल ही की थी लेकिन अब उन्होंने ठीक-ठीक बता दिया है कि ये बदलाव कब हो रहे हैं।

क्या होगा बदलाव?
Image: File
एलन मस्क ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ट्विटर के यूआई ओवरहाल में बड़ा बदलाव दिखेगा। उन्होंने ट्वीट किया, "रिकॉमेंडेड वर्सेज फॉलो ट्वीट्स के बीच शिफ्ट करने के लिए ईजी स्पाइट राइट/लेफ्ट, जो एक बहुत बड़े यूआई ओवरहाल का हिस्सा, इस सप्ताह के अंत में रोल आउट होगा। एलन मस्क ने आगे लिखा कि पहले अपडेट के एक हफ्ते बाद और फरवरी की शुरुआत में अन्य अपडेट लॉन्च किए जाएंगे।
2022 में ही की थी घोषणा
इससे पहले बीते साल के अंतिम दिन एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए घोषणा की थी कि वे इसमें अहम बदलाव करने जा रहे हैं। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट कर ये बताया था कि जल्द ट्विटर पर कुछ अहम बदलाव होंगे। इसमें साइड स्वीप फीचर के जरिए यूजर्स ट्वीट्स, ट्रेंड्स, टॉपिक, लिस्ट आदि को नेविगेट कर पाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि ट्विटर नेविगेशन जनवरी में लॉन्च होगा जो यूजर्स को स्वीप करने की अनुमति देगा और रिकॉमेंडेड, फॉलो किए गए ट्वीट्स, ट्रेंड और टॉपिक आदि के बीच स्विच करने की सुविधा प्रदान करेगा।

ट्विटर में और क्या-क्या बदलेगा?
Image: File
एलन मस्क ट्विटर के टेक्स्ट कैरेक्टर लिमिट में बदलाव की भी घोषणा कर चुके हैं। आपको बता दें कि ट्विटर को फिलहाल माइक्रोब्लॉगिंग साइट की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन एक बार जब इसकी टेक्स्ट करैक्टर लिमिट बढ़ जाएगी तो फिर ये माइक्रोब्लॉगिंग साइट की श्रेणी से हट जाएगा। इसके साथ ही एलन मस्क ट्विटर के यूआई इंटरफेस में भी बदलाव करने जा रहे हैं। यानी कि अब ट्विटर का रंग रूप या डिजाइन में जल्द ही बदलाव होते दिख सकता है। हालांकि ये कब होगा इसके बारे में फिलहाल ठीक-ठीक नहीं बताया जा सकता है।

'व्यू अकाउंट फॉर ट्वीट' सुविधा मिली
Image: File
कुछ समय पहले ही ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया था कि जल्द ट्विटर पर 'व्यू अकाउंट फॉर ट्वीट' फीचर आने वाला है। फिलहाल यह सुविधा ट्विटर पर मिलने लगी है। आप देख सकते हैं कि आपके या किसी और के किसी ट्वीट को कितने व्यू काउंट मिले हैं। जैसे किसी वीडियो पर आप देख पाते हैं कि उस वीडियो को कितने लोगों ने देखा है ठीक अब एक टेक्स्ट ट्वीट पर भी ये सुविधा मिलने लगी है।

ट्वीटर ने क्या हटाया?
Image: File
ट्विटर ने डिवाइस डिटेल फीचर को हटा दिया है। इस फीचर में पहले जहां यूजर्स को ट्वीट पर ये दिखता था कि ट्वीट को एंड्राइड से किया गया है या फिर IOS से लेकिन अब ये नहीं दिखाई देता। पहले आपने देखा भी होगा कि कई ट्वीट्स के नीचे लिखा आता था- टि्वटर फॉर आईफोन या टि्वटर फॉर एंड्राइड। ये अब नहीं दिखाई देता। एंड्राइड वालों के लिए ये खुशी की बात मानी जा रही है। अगर आपको पास भी एंड्राइड फोन है तो फिर बताने की जरूरत ही क्या है?











Click it and Unblock the Notifications