दोस्त से दगाबाजी! जिसने 2008 में Elon musk को कंगाल होने से बचाया, उसकी ही पत्नी से अफेयर

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पिछले साल दिसंबर में एक भारतीय इंजीनियर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि, 2008 के वित्तीय संकट के दौरान टेस्ला कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई थी।

वॉशिंगटन, जुलाई 25: कई लड़कियों से संबंध बनाने वाले एलन मस्क एक बार फिर से विवादों में हैं और इस बार उनपर आरोप लगा है, अपने ही जिगरी दोस्त की पत्नी से संबंध बनाने का। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है, कि एलन मस्क ने अपने जिगरी दोस्त और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी शनहन निकोल के साथ अफेयर में हैं और उनकी अफेयर की वजह से उनके दोस्त का तलाक हो रहा है। एलन मस्क पर अपने जिस दोस्त की पत्नी से रिश्ता बनाने का आरोप लगा है, उसी ने एलन मस्क की उस वक्त मदद की थी, जब एलन मस्क कंगाल होने की दहलीज पर खड़े थे और उनकी कंपनियां दिवालिया होने वाली थी।

दोस्त के घर में ही सेंधमारी!

दोस्त के घर में ही सेंधमारी!

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है, कि एलन मस्क का गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पत्नी शनहन निकोल के साथ अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से सर्गेई ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी इसी साल जनवरी महीने में दायर की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, पिछले साल दिसंबर में एलन मस्क और निकोल के बीच मियामी में अफेयर शुरू हुआ था, जिसके बाद एक पार्टी में एलन मस्क अपने दोस्त सर्गेई से माफी मांगने के लिए उनके पीछे भागे थे। हालांकि, सर्गेई ने एलन मस्क को माफ तो कर दिया, लेकिन उनकी दोस्ती अब टूट चुकी है और 48 वर्षीय सर्गेई ने तलाक की अर्जी दायर कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि, अफेयर का पता चलने के बाद गूगल के को-फाउंडर ने एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में जो निवेश कर रखा है, उसे निकालने के लिए अपनी टीम को कहा है। आपको बता दें कि, ये वही निवेश है, जिसने एलन मस्क को कंगाल होने से बचाया था और खुद एलन मस्क ने एक भारतीय इंजीनियर से बात करते हुए कबूल किया था, कि वो कंगाल होने के कगार पर खड़े थे और दोस्तों की मदद की वजह से बचे थे।

दिवालिया होने वाली थी एलन मस्क की कंपनी

दिवालिया होने वाली थी एलन मस्क की कंपनी

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पिछले साल दिसंबर में एक भारतीय इंजीनियर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि, 2008 के वित्तीय संकट के दौरान टेस्ला कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई थी। एलन मस्क ने क्रिसमस के मौके पर कहा था कि, 2008 में उनकी कंपनी टेस्ला पर गंभीर संकट आया था। एलन मस्क ने कहा था कि, "2008 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर टेस्ला फंडिंग राउंड कंप्लीट हो चुका था और टेस्ला सचमुच दिवालिएपन से कुछ ही दिन दूर था।'' भारतीय इंजीनियर प्रणय पाथोले के सवाल के जवाब में एलन मस्क ने साल 2008 में अपने संघर्ष की कहानी बयां की थी।

बर्बाद होने के कगार पर खड़ी थी टेस्ला

बर्बाद होने के कगार पर खड़ी थी टेस्ला

भारतीय इंजीनियर प्रणय पाथोले ने बताया था कि, एलन मस्क ने उन्हें कहा कि, साल 2008 में वो बुरी तरह से टूट रहे थे और उनके पास किराया भरने तक के लिए पैसा नहीं था और उस वक्त उन्होंने अपने दोस्तों से अपना खर्च चलाने के लिए पैसे उधार लिए थे। भारतीय इंजीनियर के ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा था कि, यह "पागलपन भरा कठिन वर्ष" था। उन्होंने याद करते हुए कहा था कि, टेस्ला कंपनी का फाइनेंशियल क्लोजिंग साल 2008 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुआ और उनकी कंपनी बच गई थी। वो दिन पैसे देने का आखिरी दिन था और अगर उस दिन पैसा नहीं जमा किया जाता, तो टेस्ला कंपनी दिवालिया हो जाती''। एलन मस्क ने कहा कि, ''क्रिसमस के दो दिनों बाद पेरोल बंद हो जाता''। इसके साथ ही एलन मस्क ने भारतीय इंजीनियर को कभी हार नहीं मानने की सलाह दी थी।

क्या था मस्क पर आया 2008 का संकट

क्या था मस्क पर आया 2008 का संकट

आपको बता दें कि, साल 2008 में जब अमेरिका में आर्थिक मंदी आई थी, तो पूरी दुनिया के कारोबार में सुनामी आ गई थी और कई अमेरिकन बैंक बंद हो गये थे। उस भीषण आर्थिक मंदी का भयानक असर टेस्ला कंपनी पर पड़ी थी। कार कंपनी टेस्ला 2008 आर्थिक मंदी में बुरी तरह से प्रभावित हुई थी और कंपनी को जिंदा रहने के लिए लाखों डॉलर्स की सख्त जरूरत थी। लेकिन, वो ऐसा वक्त था, जब एक भी अमेरिकन बैंक कर्ज देने की स्थिति में दूर, ज्यादातर बैंक्स बंद हो रहे थे और अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजारों में सुनामी आ गई थी।

एक इंटरव्यू में रो पड़े थे एलन मस्क

एक इंटरव्यू में रो पड़े थे एलन मस्क

वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान साल 2008 संकट को याद करते हुए एलन मस्क भावुक हो गये थे और उन्होंने बताया था कि, 'आपके लिए एक कंपनी आपके बच्चे जैसा होता है और आप अपनी आंखों के सामने अपनी किसी भी कंपनी को मरते हुए नहीं देख सकते हैं'। उन्होंने कहा था कि, 'मेरी चार कंपनियां थीं और चारों की स्थिति खराब थी। मेरे पास 30 मिलियन डॉलर ही बचे हुए थे और मैं किसी एक कंपनी को बचा सकता था, लेकिन मैं बाकी तीन कंपनियों को भी मरता हुआ नहीं देख सकता था, क्योंकि वो मेरे बच्चे जैसे थे। फिर मैंने किसी एक कंपनी को नहीं चुना, बल्कि उन पैसों को सभी कंपनियों में बांट दिया'। एलन मस्क इंटरव्यू के दौरान रो पड़े थे और उन्हों कहा था कि, 'ये काफी कठिन फैसला था, क्योंकि आपके इस कदम से आपकी चारों कंपनियां दम तोड़ सकती थी, लेकिन भाग्य ने मेरा साथ दिया और चारों कंपनी बच गई'।

एलन मस्क का बिजनेस ग्रोथ

एलन मस्क का बिजनेस ग्रोथ

आपको बता दें कि, एलन मस्क ने अपने भाई के साथ साल 1999 में अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी 'जिप-2' के लिए पहली बार एक सफल डील की तलाश की थी और इस डील से उन्हें जो पैसे मिले थे, उसे उन्होंने अपनी एक नई कंपनी 'एक्स डॉट कॉम' में लगा दिया था। एलन मस्क ने दावा किया था कि, उनकी कंपनी बैंकों में पैसा ट्रांसफर करने की व्यवस्था में क्रांति लाने वाली है और उन्होंने वास्तव में क्रांति ला दिया था। एलन मस्क की इसी कंपनी को आज 'पे-पाल' के नाम से जाना जाता है, जिसे उन्होंने साल 2002 में ई-बेय कंपनी को 165 मिलियन डॉलर में बेच दिया था, जो उनके कैरियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी और इन पैसों से ने उन्होंन अंतरिक्ष की दुनिया में कदम बढ़ा दिया और 'स्पेस एक्स' कंपनी की बुनियाद रख दी। उन्होंने कंपनी को लॉंच करते वक्त दावा किया था, उनकी कंपनी एक दिन लोगों को दूसरे ग्रहों पर ले जाएगी और भविष्य में दूसरे ग्रहों पर लोग रह सकें, उसकी व्यवस्था करेगी।

कार इंडस्ट्री में एलन मस्क का धमाका

कार इंडस्ट्री में एलन मस्क का धमाका

साल 2004 में एलन मस्क ने कारों की दुनिया में क्रांति मचाते हुए इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की बुनियाद रख दी और ऐलान कर दिया कि, 'भविष्य में सबकुछ इलेक्ट्रिक होगा और टेस्ला इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी'। एलन मस्क की बात आज सच साबित होती है और टेस्ला कंपनी इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में अग्रणी है। एलन मस्क का अगला सपना मंगल ग्रह पर इंसानों की दुनिया बसाने का है और इसके लिए उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। एलन मस्क मानते हैं कि, मंगल ग्रह पर एक बेस बनाना इंसानों के लिए बहुत बड़ी सफलता होगी।

सर्गेई ब्रिन ने दिए थे एलन मस्क को पैसे

सर्गेई ब्रिन ने दिए थे एलन मस्क को पैसे

वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, जब टेस्ला कंपनी के पास अपना बकाया चुकाने के लिए आखिरी दिन था और एलन मस्क के सामने तमाम रास्ते बंद हो चुके थे, उस वक्त सर्गेई ब्रिन ही एलन मस्क के लिए देवदूत बनकर आये थे और उन्हें पांच लाख डॉलर की मदद की थी। और उस अहसान को एलन मस्क ने साल 2015 में चुकाया, जब उन्होंने अपने दोस्त सर्गेई ब्रिन को टेस्ल की पहली स्पोर्ट कार गिफ्ट की थी। हालांकि, अब एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि, ये सब निराधार खबरें हैं और वो एक दिन पहले एक पार्टी में अपने दोस्त सर्गेई के साथ ही थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+