Elon Musk पर भारी मात्रा में ड्रग्स इस्तेमाल का आरोप, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
Elon Musk Drugs Controversy: एलन मस्क की डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में सलाहकार की भूमिका से विदाई हो चुकी है। हालांकि, अब वह नए विवाद में घिर गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप प्रशासन में जिम्मेदार भूमिका निभाते हुए भी मस्क लगातार ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। ओवल ऑफिस (अमेरिका में राष्ट्रपति का आधिकारिक दफ्तर) में रहते हुए उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। ड्रग्स के नियमित इस्तेमाल का असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नजर आया था।
Elon Musk ने आरोपों पर दिया जवाब
एलन मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह वही मीडिया समूह है जिसने रूस गेट के बारे में झूठी खबर प्रकाशित की थी। उन्होंने ड्रग्स इस्तेमाल के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह अपने पुराने झूठे दावों को दोहरा रहे हैं। अमेरिका में सरकारी पदों पर रहने वाले अधिकारियों या जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक या कार्यक्षेत्र में प्रतिबंधित ड्रग्स इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट, बोले- 'हमने रोका युद्ध, ये परमाणु संकट हो सकता था'
Elon Musk पर नियमित तौर पर ड्रग्स इस्तेमाल का आरोप
एलन मस्क के ऊपर ड्रग्स का इस्तेमाल करने के साथ ही व्हाइट हाउस में और सरकारी अधिकारियों के साथ अनुचित व्यवहार करने का भी आरोप लगा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने कार्यकाल के दौरान मस्क ने केटामाइन, एक्सटसी और साइकेडेलिक मशरूम जैसी दवाओं का सेवन किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के साथ हमेशा रहने वाले 20 दवाओं के बॉक्स में ये ड्रग्स भी होती थीं। कुछ साल पहले मस्क ने कहा था कि केटामाइन जैसी ड्रग्स का इस्तेमाल करने के बाद कोई भी इंसान काम नहीं कर सकता है और मेरे पास करने के लिए काफी काम है।
डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में मस्क ने अहम भूमिका निभाई थी और उन्होंमे 275 मिलियन डॉलर का दान भी दिया था। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, मस्क इस भूमिका से अब अलग हो चुके हैं और वह अपनी कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Elon Musk Mission: एलन मस्क लॉन्च करेंगे दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, चांद पर जीवन की संभावना












Click it and Unblock the Notifications