सऊदी अरब के रेलवे स्टेशन पर लगी आग, 11 लोग घायल

रियाद। सऊदी अरब के जेद्दाह में हरमेन हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन पर आग लगने से 11 लोग घायल हो गए हैं। जिसके चलने रेल सेवाओं को निलंबित करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के करीब 10 घंटे बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मियों ने आग को नियंत्रित किया।

Saudi Arabia railway station

सऊदी अरब नागरिक सुरक्षा और मक्का प्रांत अमीरात ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा है कि दमकलकर्मियों ने स्टेशन को ठंडा करने के लिए लगातार कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करना जारी रखा था। अधिकारियों का कहना है कि आग के चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवा को निलंबित कर दिया गया।

जेद्दाह स्वास्थ्य निदेशालय ने ट्विटर पर कहा है कि इस घटना में 11 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 8 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी की हालत स्थिर है। बाकी के दो लोगों को उचित इलाज दिए जाने के बाद घर भेज दिया गया था। जबकि एक व्यक्ति अपनी मर्जी से घर चला गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि आग रविवार को स्टेशन की सीलिंग से लगनी शुरू हुई थी।

आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। जिसमें स्टेशन से धुंआ निकलता हुआ दिख रहा है। इन वीडियो में नागरिक सुरक्षा बलों और हेलीकॉप्टरों को आग बुझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। हरमेन हाई-स्पीड रेलवे स्टेशन के आधिकारिक ट्विटर पेज के अनुसार, आग रात के 12.35 बजे लगना शुरू हुई थी।

बता दें हरमेन रेलवे स्टेशन को स्पैनिश संघ ने निर्मित किया है। यह मुस्लिमों के पवित्र स्थान मक्का और मदीना के बीच 450 किमी की दूरी तय करता है। वर्तमान में रेलवे 35 कमर्शियल रेल और राजा के लिए एक लक्जरी रेल चलाता है। इसके पास अगले 12 साल के लिए सिस्टम को संचालित करने और रखरखाव प्रदान करने का समझौता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+